{"_id":"607d130b8ebc3e8d927d493e","slug":"innocent-murder-after-misdeed-in-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा में हैवानियत की हदें पार: मासूस को फुसलाकर घर ले गया पड़ोसी बाबा, दुष्कर्म के बाद उतार दिया मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बांदा में हैवानियत की हदें पार: मासूस को फुसलाकर घर ले गया पड़ोसी बाबा, दुष्कर्म के बाद उतार दिया मौत के घाट
Mon, 19 Apr 2021 10:59 AM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 19 Apr 2021 10:59 AM IST
सार
मासूम के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। मासूम का शव घर में ही धान के पुआल में छिपा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बांदा में मरका थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम रिश्ते को शर्मसार और दिल दहलाने वाली घटना से लोग सकते में आ गए। चचेरे बाबा ने अपनी ही पांच साल की नातिन संग पहले दुष्कर्म किया, फिर उसकी गला घोटकर हत्या कर शव धान के पुआल में छिपा दिया।
बच्ची के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। मरका थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स की पांच साल की बेटी रविवार की शाम करीब 4 बजे घर में खेल रही थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला बच्ची के रिश्ते का बाबा पहुंचा और पेठा खिलाने का झांसा देकर अपने घर ले गया।
घर पर आरोपी ने बच्ची संग दुष्कर्म किया और राज खुलने के डर से बच्ची का गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर के आंगन में रखे पुआल के ढेर में छिपा दिया। बच्ची देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश की। परिजन जब आरोपी के घर पहुंचे तो उनको पुआल के नीचे बच्ची का शव मिला।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी रामबहादुर को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस ने बच्ची के बाबा की तहरीर पर दुष्कर्म, हत्या, पाक्सो एक्ट आदि की रिपोर्ट दर्ज की। बालिका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम हाउस के सूत्रों ने बच्ची संग दुष्कर्म के बाद गला घोटने की बात बताई है।