{"_id":"581b2cd44f1c1bae31437771","slug":"innocent-girl-raped-by-land-lord-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान मालिक के बेटे ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान मालिक के बेटे ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 03 Nov 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
बलात्कार के बाद आरोपी भाग निकला
बांदा में एक नाबालिग लड़की को मकान मालिक के बेटे ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने रेप सहित एससीएसटी एक्ट और पास्को अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बालिका का अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण किया गया है।
जंगल दफ्तर के पीछे रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह किराए के मकान में रहकर मजदूरी करती है। साथ में उसके बच्चे भी रहते हैं। मंगलवार को दिन में करीब दो बजे उसकी 14 वर्षीय लड़की घर में थी तभी मकान मालिक के लड़के चंदन राजपूत ने कमरे में घुसकर उसके साथ बलात्कार किया। लड़की की चीख सुनकर वह कमरे की ओर दौड़ी तो आरोपी भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 376 और एससीएसटी एक्ट तथा 4 पास्को एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की है। बालिका का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है।