{"_id":"701510bf9fa456e30c144dca695622a3","slug":"indiranagar-female-professor-and-brother-killed-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरानगर में महिला प्रोफेसर और भाई की हत्या, लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंदिरानगर में महिला प्रोफेसर और भाई की हत्या, लूट
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Sat, 12 Dec 2015 02:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मकड़ीखेड़ा में बुधवार रात डकैती का मामला पुलिस हल्के में लेती रही और 24 घंटे के अंदर ही इसी थाना क्षेत्र के इंदिरानगर में बदमाशों ने रिटायर्ड प्रोफेसर कमला द्विवेदी (67) व उनके भाई लल्लू (60) की हत्या कर लाखों का माल लूट लिया। लूटपाट के बाद एक बदमाश वहीं घर में छिपा रहा जिसे सुबह दबोच लिया गया।
विज्ञापन
उसके पास से लूटी नकदी, जेवर, एटीएम कार्ड, बैंक पास बुक बरामद हुई है। डीजीपी जगमोहन यादव भी कल्याणपुर थाने पहुंचे और इंस्पेेक्टर एके सिंह और इंदिरानगर चौकी इंचार्ज राजकुमार सिंह को निलंबित कर दिया। आईजी आशुतोष पांडे, डीआईजी नीलाब्जा चौधरी, एसएसपी शलभ माथुर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। डाग स्कवायड भी पहुंचा।
विज्ञापन
मूल रूप से सिद्धार्थ नगर के बौरिहार गांव निवासी कमला द्विवेदी कानपुर यूनिवर्सिटी से डिप्टी डायरेक्टर प्रौढ़ एवं सतत शिक्षा के पद से पांच साल पहले रिटायर हुई थीं। इंदिरा नगर के गुप्ता सोसाइटी में वे भाई लल्लू के साथ रहती थीं। दोनों अविवाहित थे। गुरुवार रात दोनों खाना खाकर सोए थे।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह 9 बजे खाना बनाने वाली प्रीती चौहान ने घर के मेनगेट को खुलवाने के लिए आवाज लगाई, कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से जवाब नहीं मिला। इस पर आस-पड़ोस के लोगों ने 100 नंबर पर सूचना दी। सूचना के 40 मिनट बाद पहुंची रेंजर टीम के सिपाही ने मेनगेट को फांदकर खोला और पुलिस अंदर दाखिल हुई।
ड्राईंग रूम का दरवाजा भी अंदर से बंद था। पुलिस दरवाजा तोड़ कर अंदर दखिल हुई तो कमला द्विवेदी का बेडरूम अस्त व्यस्त था और अलमारी खुली हुई थी। कमरे से लगे हुए बाथरूम को खोला तो कमला का शव पड़ा था और एक युवक वहीं दुबका हुआ था जिसे पुलिस और पड़ोसियों ने दबोच लिया।
ड्राईंग रूम से लगे दूसरे बाथरूम में लल्लू की लाश मिली। दोनों की हत्या तार से गला कसकर की गई थी। पकड़े गए युवक को भीड़ ने जमकर पीटा। मारपीट के दौरान युवक की शर्ट् से एक थैला गिरा जिसमें लूटे नकदी, जेवर, माल भरा था।
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवक का नाम रवि कोरी है जिसने प्रोफेसर और उनके भाई की हत्या और डकैती की बात कबूल की है। उसके बाकी साथियों का पता लगाया जा रहा है। रवि कोरी कुछ साल पहले तक मोहल्ले में ही रहता था।