{"_id":"5dbbf4e48ebc3e93de126d5d","slug":"in-this-village-villagers-starts-drinking-in-the-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के इस गांव में लोग सुबह-सुबह हो जाते हैं नशे में, वजह जानकर उड़ जाएंगे आपके होश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी के इस गांव में लोग सुबह-सुबह हो जाते हैं नशे में, वजह जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
Fri, 01 Nov 2019 03:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 01 Nov 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट के मानिकपुर मेें एक कस्बा ऐसा भी है जहां, सुबह पांच बजे ग्रामीण शराब के ठेके पर पहुंच जाते हैं। नियमों की धज्जियां उड़ाकर ठेका खोल भी दिया जाता है। भीड़ इतनी हो जाती है कि लोगों को लाइन में लगकर सुबह-सुबह शराब लेनी पड़ती है।
विज्ञापन
सुबह-सुबह नजारा ऐसा हो जाता है कि लगता है कि पूरा कस्बा सुबह-सुबह नशे में हो जाता है। दरअसल, कई महीनों से कस्बे मेंं ऐसा हो रहा है। लगभग हर रोज कस्बे में सुबह पांच बजने खुलने वाली शराब की दुकानों में भीड़ लग जाती है।
विज्ञापन
यहां नियमों की खुले आम धज्जिया उड़ाई जा रही है। दुकान खोलने व बंद करने का कोई समय निर्धारित नहीं है। वहीं तय रेट से अधिक पर बिक्री भी की जा रही है। कस्बे में खुली कई दुकानें सुबह 5 बजे ही खुल जाती है जो रात के 12 बजे तक खुली रहती हैं। ऐसे में शराबियों का जमघट सुबह से ही शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
रात के समय शराबी घरों के सामने आपस में मारपीट भी करते हैं। यही नहीं शराब की दुकानों से तय रेट से अधिक शराब खुले आम बेची जा रही है। उधर, आबकारी अधिकारी चतरसेन ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।