{"_id":"583dc2994f1c1b9345de62f3","slug":"in-marriage-registration-camp-girl-dragged-by-relatives","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का रजिस्ट्रेशन कराने आई लड़की को घसीट ले गए घरवाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का रजिस्ट्रेशन कराने आई लड़की को घसीट ले गए घरवाले
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 29 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंचा अधेड़ लड़की को घसीटते हुए डीएवी कालेज की तरफ ले गया
- फोटो : आशुतोष मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में शादी का रजिस्ट्रेशन कराने आई युवती को उसके घर वाले रजिस्ट्री दफ्तर के बाहर से घसीट ले गए। युवती के साथ आए लड़के से हाथापाई पर वकीलों ने उसे बचाकर वहां से भगाया। इस दौरान करीब पांच मिनट तक रजिस्ट्री दफ्तर के बाहर हंगामा होता रहा।
रजिस्ट्री दफ्तर में मंगलवार दोपहर 1:40 बजे कुछ महिलाओं के साथ आए लोग युवती को घसीटने लगे। इस पर युवती ने लड़के का हाथ पकड़ लिया। इस पर लड़के से हाथापाई होने लगी। वकीलों ने बीच में पड़कर लड़के को बचाया। लड़का चिल्ला रहा था कि उसने इस लड़की से शादी की है। वह लोग शादी का रजिस्ट्रेशन कराने आए हैं। लड़की के घरवाले उसे जबरन ले जा रहे हैं। वहीं, युवती को घसीट रही महिलाएं चिल्ला रही थीं कि वह अभी नाबालिग है। लड़का युवती को बरगलाकर लाया है। इसी बीच मौके पर पहुंचा अधेड़ लड़की को घसीटते हुए डीएवी कालेज की तरफ ले गया।