फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   iit professors accused of hacking facebook page

आईआईटी प्रोफेसरों पर फेसबुक पेज हैकिंग का आरोप 

Fri, 06 Jan 2017 10:19 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 06 Jan 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
iit professors accused of hacking facebook page
डेमो
आईआईटी कानपुर एलमनाइ एसोसिएशन के फेसबुक पेज (www.facebook.com/groups/iitkalumni) का एडमिनिस्ट्रेटर बदलने से विवाद खड़ा हो गया। 1972 बैच के आईआईटीयन और अमेरिका में बसे अशोक गुप्ता ने इसे हैकिंग बताया। उधर आईआईटी प्रशासन का कहना है कि चुनाव के बाद फेसबुक से अनुरोध किया गया, फिर एडमिनिस्ट्रेटर बदलने की कार्रवाई की गई। उधर कल्याणपुर थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक आईआईटीयन और आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने आईआईटी के दो प्रोफेसरों पर हैकिंग का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर एलमनाइ एसोसिएशन के फेसबुक पेज से करीब 10 हजार आईआईटीयंस जुड़े हैं। इस ग्रुप के एडमिनिस्ट्रेटर लंबे समय तक अशोक गुप्ता रहे। वह मार्च 2016 के चुनाव में जीत को बरकरार नहीं रख सके। इसके बावजूद उन्होंने एडमिनिस्ट्रेटर का पद नहीं छोड़ा। इस पर जिस किसी ने टिप्पणी की, उसे ग्रुप से निकाल बाहर किया गया। इसी का नतीजा रहा कि एलमनाइ एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप भार्गव और सचिव प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने सारी जानकारी फेसबुक मुख्यालय को दी। साथ ही एडमिनिस्ट्रेटर बदलने की गुजारिश की। प्रो. मणींद्र अग्रवाल के मुताबिक अक्तूबर 2016 से ही एडमिनिस्ट्रेटर बदला है। अब विवाद करने की कोशिश की जा रही है। यह ठीक नहीं है। एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव बदलते रहते हैं। आजीवन एडमिनिस्ट्रेटर बनने का औचित्य समझ से बाहर है। एडमिनिस्ट्रेटर ही ग्रुप का सदस्य बनाता और किसी को हटाता है।
विज्ञापन

मामला कल्याणपुर थाने पहुंचा
आईपीएस और आईआईटीयन अमिताभ ठाकुर भी मामले में कूद पड़े हैं। उन्होंने कल्याणपुर पुलिस को लिखित शिकायत देकर आईआईटी कानपुर में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के प्रो. मणींद्र अग्रवाल और प्रदीप भार्गव पर हैकिंग का आरोप लगाया है। साथ ही एफआईआर करने की मांग की है। इसकी प्रति आईजी, डीआईजी और एसएसपी को भी भेजी गई है। आईपीएस अमिताभ ठाकुर और आरटीआई कार्यकर्ता नूतन ठाकुर का कहना है कि अमेरिका में बैठे अशोक गुप्ता की आईडी को हैक करके एडमिनिस्ट्रेटर बदला है। यह आईटी एक्ट का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फेसबुक का एडमिनिस्ट्रेटर बदलने पर विवाद
- 1972 बैच के आईआईटीयन और अमेरिका में बसे अशोक गुप्ता ने इसे हैकिंग बताया
- आईपीएस अमिताभ ठाकुर समर्थन में उतरे, कल्याणपुर थाना पुलिस से शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed