फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   husband murdered with the help of lover

बेवफा पत्नी ने प्रेमी संग मिल पति को उतारा मौत के घाट

Sat, 26 Nov 2016 08:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 26 Nov 2016 08:24 PM IST
विज्ञापन
husband murdered with the help of lover
डेमो
औरैया में सदर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर में अवैध संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला। सूचना पर पहुुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में ले लिया। वहीं उसका प्रेमी फरार हो गया। मृतक के साले ने कोतवाली में अपनी बहन व उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


मोहल्ला कटरा में निवासी पप्पू उर्फ राधेश्याम (42) पुत्र रामेश्वर दयाल दोहरे के घर से शनिवार सुबह रोने की आवाज आई। इस पर उसके भतीजे जसवंत व सूरजपाल घर में पहुंचे। जहां पप्पू का लहूलुहान शव पड़ा था। रो रही उसकी पत्नी जसोदा ने बताया कि उसे बैल ने सींग मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। लेकिन राधेश्याम के गले पर रस्सी के निशान दिखने पर जसवंत ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इस दौरान गले में रस्सी से कसाव के निशान के साथ ही सिर पर कुल्हाड़ी से वार के निशान मिले।
विज्ञापन


मृतक के साले सियाराम ने हत्या का आरोपी अपनी बहन जसोदा देवी और उसके तथाकथित प्रेमी जमीलुद्दीन पर लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में सियाराम ने बताया कि शुक्रवार शाम उसके बहनोई पप्पू को जमीलुद्दीन अपने साथ बैल हांकने की बात कहकर ले गया था। इस दौरान उसकी बहन भी साथ गई थी। उन दोनों ने पप्पू को देवकली चौकी क्षेत्र में ले जाकर पहले रस्से से गला दबाया और फिर सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शव से बह रहे खून को पोंछकर घर में लाकर रख दिया। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज देवकली उपेंद्र नाथ राय और इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा ने परिवारीजनों से बात की। इस दौरान यशोदा देवी मामला दर्ज कराने व पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुई। मृतक के साले की तहरीर के आधार पर पुलिस ने यशोदा को हिरासत में ले लिया, जबकि आरोपी जमीलुद्दीन फरार है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed