फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   husband killed

पति पीटता था तो पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 22 May 2016 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो।
अमर उजाला ब्यूरो। Updated Sun, 22 May 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन

बाकरगंज में प्रताड़ना से तंग आकर शुक्रवार रात एक महिला ने बच्चों के सामने पति को पीट-पीटकर मार डाला। पहले उसने पति को जहरीला पदार्थ पिलाया था। महिला को डर था कि कहीं नशेबाजी के कारण जहर असर न करें, इसलिए लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोपी ने पुलिस के सामने कबूलनामा कर लिया है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के बाकरगंज बगाही भट्ठा निवासी टेंपो ड्राइवर किशोर कुमार (44) ने पहली पत्नी ननकी को छोड़कर कई साल पहले मोहल्ले की उर्मिला देवी से प्रेम विवाह किया था। परिवार में उर्मिला के अलावा चार बच्चे संध्या, रिंकी, कृष्णा और गोविंद हैं। संध्या ननकी की बेटी है। उर्मिला ने पुलिस को बताया कि किशोर शराब के नशे में उसे और बच्चों को रोज मारता था।
विज्ञापन


उसने कई बार बाबूपुरवा थाने में शिकायत की। 15 दिन पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा था। शुक्रवार रात किशोर नशे में घर आया और पहली मंजिल पर उर्मिला और संध्या को पीटने लगा। तभी उर्मिला ने उसे धक्का देकर नीचे आंगन में गिरा दिया। बेहोश होते ही उर्मिला ने किशोर को जहरीला पदार्थ पिला दिया। उर्मिला को लगा कि किशोर नशे का आदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा न हो कि जहर असर न करे और उसकी जान बच जाए। इसलिए लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला। फिर गोविंद को भेजकर कमरा अंदर से बंद करा दिया ताकि हादसा प्रतीत हो। शनिवार सुबह मोहल्ले में रहने वाले चचेरे देवर बउआ को घटना का पता चला तो उसने पुलिस को सूचना दे दी।


पुलिस ने उर्मिला से सख्ती से पूछताछ की तो घटना का खुलासा हो गया। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोर की मौत सिर पर गहरी चोट लगने से आया है। शरीर पर कुल छह चोटें मिली हैं। सिर पर एक है। किशोर के सगे भाई राज किशोर की तहरीर पर पुलिस ने उर्मिला और उसके भाई ओम प्रकाश पर हत्या कि रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ओम प्रकाश की भूमिका की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed