फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   hungama on split matter, fir on 25 person

प्लेटफार्म पर थूकने के विवाद में हंगामा, 25 लोगों पर एफआईआर

Fri, 13 Feb 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Fri, 13 Feb 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
hungama on split matter, fir on 25 person
रूरा प्लेटफार्म पर थूकने के विवाद में आधा सैकड़ा लोगो ने प्लेटफार्म पर पहुंच हंगामा किया। विरोध बढ़ने पर सिविल पुलिस को मौके पर पहुंच हालात पर काबू करना पड़ा।
विज्ञापन


आरपीएफ ने दो दर्जन लोगो पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, अराजकता फैलाने एंव आरोपियों को छुड़ा ले जाने का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। रूरा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म पर खडे़ लोगो ने मसाला खाकर थूंक दिया। प्लेटफार्म
विज्ञापन


गंदा करने के आरोप में आर पी एफ  सिपाही आर के उपाध्याय एंव राजेश कुमार यादव ने स्थानीय निवासी राजेश बाबू को पकड़ लिया और थूंकने का विरोध किया।

मामला स्थानीय होने के कारण आधा सैकड़ा लोग प्लेटफार्म पर एकत्र हो गए और आरपीएफ सिपाहियों पर दबाव बनाने लगे। विरोध बढ़ता देख आरपीएफ को सिविल पुलिस बुलानी पड़ गई। मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश बाबू ने आरपीएफ सिपाहियों पर मारपीट और जेब में पड़े 34 हजार रूपये एंव मोबाइल फोन छीन लेने का आरोप लगाया है। इधर आरपीएफ  चौकी प्रभारी के.के.पांडेय ने बताया कि उच्चाधिकारियों की ओर से प्लेटफार्म पर थूकने या धूम्रपान करने पर 500 रूपये के जुर्माने का प्राविधान है।

ट्रेन के समय दोनों सिपाहियों ने थूंकते हुए धर दबोचा जिसका उक्त लोग विरोध करने लगे तथा सैकड़ों की तादाद में भीड़ चौकी पर एकत्र हो गयी, वहीं इस बीच मौका देखकर जुर्माने के आठ मुजरिम भाग गए।


भीड़ को देखते हुए सिविल पुलिस को बुलाना पड़ा। सूचना पर पंहुचे आरपीएफ  थाना फफूंद प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 25 लोगों पर प्लेटफार्म पर आकर सरकारी कार्य में बाधा डालने, अराजकता फैलाने एंव मुजरिमों को छुड़ा ले जाने का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिसमें 12 ज्ञात व 13 अज्ञात लोग शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed