फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   hitech rugged vicious mobster

‘वीरप्पन’, ‘ददुआ’ से भी ज्यादा खतरनाक और शातिर हैं ये डकैत

Fri, 23 Dec 2016 04:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 23 Dec 2016 04:12 PM IST
विज्ञापन
hitech rugged vicious mobster
बीहड़ के हाईटेक डकैत
‘वीरप्पन’, ‘ददुआ’ से भी ज्यादा खतरनाक, शातिर और हाईटेक हो चुके बीहड़ के दो डकैतों को पकड़ने में पुलिस फेल होती नजर आ रही है। विधानसभा चुनाव नजदीक हैं ऐसे में पुलिस के साथ ये डकैत भी एक्टिव हो चुके हैं। बुंदेलखंड के जंगल और बीहड़ इलाकों में छुपकर रहने वाले शातिर इनामी डकैत गोप्पा और बबुली को पुलिस क्यों नहीं गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। इसका कारण जानकर आप भी चौंक जाएंगे। 
विज्ञापन

बचने के लिए लेटेस्ट टेक्नलॉजी सोशलमीडिया और गूगल मैप का लेते हैं सहारा
सफेदपोशों के यहां शरण पाता है डकैत गोप्पा
डेरा बदलने में माहिर, पुलिस ने शुरू की कांबिंग
गोप्पा के मुखबिर अधिक सक्रिय 
सफेदपोशों से मिलती गैंग को मदद

जगह बदलने में माहिर गोप्पा

hitech rugged vicious mobster
डकैत गोप्पा
पचास हजार का इनामी दस्यु गोप्पा पुलिस के लिए सिर दर्द बनता जा रहा है। एक स्थान पर वारदात करने के बाद दूसरे स्थान पर चले जाने से पुलिस हाथ मलती रह जाती है। डकैतों के पीछे लगाए गये मुखबिर भी कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल ने गोप्पा को मार गिराने के लिए कांबिंग शुरू कर दी है। दस्यु गोप्पा के मुखबिर पुलिस के मुखबिर से अधिक सक्रिय हैं। जितनी भी वारदात गोप्पा ने इस साल की है। उसमें उसके मुखबिरों की खासी भूमिका रही है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। मृतक राजा यादव जब अपनी भाभी के साथ बैंक से रुपये निकालने के लिए घर से चला तो गोप्पा को इस बात की सूचना पहले से ही मिल गई। जिससे उससे घात लगाकर हमला किया। शुरुआत में शिक्षा के मंदिरों में धावा बोल और शिक्षकों को धमकाकर वसूली करने वाला डाकू गोप्पा का नेटवर्क भी बढ़ता जा रहा है। कई स्थानों पर गुप्त ठिकाने बनाने के अलावा उसे कुछ राजनैतिक दल के नेताओं का भी संरक्षण प्राप्त होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में आतंक का पर्याय बना बबुली कोल

hitech rugged vicious mobster
डकैत बबुली
साढ़े पांच लाख के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग का सीमावर्ती चित्रकूट में आतंक है। मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में आतंक का पर्याय बन चुके 5 लाख के इनामी डकैत बबुली ने पिछले दिनों तांडव मचाया था। मारकुंडी थाना अंतर्गत करौंहा गांव में पूर्व सरपंच नहीं मिला तो पत्नी को ही अधमरा कर दिया था। दो महीने पहले गांव वालों से हर महीने रंगदारी भेजने की मांग करते हुए बबुली कोल गैंग के सभी डकैतों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस दौरान डकैतों ने दहशत फैलाने की नीयत से एक किसान को गोलियों से भून दिया था। बेखौफ डकैत जिस तरह से गांव में आए और किसान की हत्या कर निकल गए उससे ग्रामीणों में खौफ का माहौल है। पुलिस आज भी पाठा के जंगलों में डकैत बबुली को ढूंढ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed