{"_id":"612bc8be01ef4f4a783be184","slug":"hamirpur-miscreant-opened-fire-constable-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: बदमाश ने की फायरिंग, सिपाही घायल, मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को भी लगी गोली, दबोचा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हमीरपुर: बदमाश ने की फायरिंग, सिपाही घायल, मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को भी लगी गोली, दबोचा गया
Sun, 29 Aug 2021 11:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:23 PM IST
सार
एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया फरार आरोपी रामबरन के ऊपर लूट समेत तीन मामले दर्ज हैं। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बताया मुठभेड़ में घायल आरोपी को गिरफ्तार कर एक 315 बोर तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर कोतवाल व पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में फौजी के घर से पिस्टल चोरी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर 25 हजार के इनामी बदमाश ने फायरिंग कर दी। दोनों तरफ से जवाबी फायरिंग में इनामी बदमाश और पुलिस कांस्टेबल गोली लगने से घायल हो गए।
रविवार रात करीब 9 बजे मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर राजेश चंद्र त्रिपाठी, दरोगा यज्ञनारायण भार्गव पुलिस फोर्स के साथ पड़रा गांव नहर के पास पहुंचे। तभी पुलिस को देखकर बदमाश रामबरन ने फायरिंग कर दी। अपने बचाव में पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की।
इस मुठभेड़ में पुलिस टीम के कांस्टेबल पंकज यादव निवासी अलीगढ़ व चिकासी थानाक्षेत्र के फरार आरोपी रामबरन घायल हो गए। दोनों घायलों को पुलिस सीएचसी लेकर पहुंची। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. भरत राजपूत ने दोनों को झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया फरार आरोपी रामबरन के ऊपर लूट समेत तीन मामले दर्ज हैं। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बताया मुठभेड़ में घायल आरोपी को गिरफ्तार कर एक 315 बोर तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं। घटना के बाद गांव में दहशत है। पुलिस फोर्स तैनात है।