{"_id":"5a41e9ba4f1c1b8b688ba9c5","slug":"girl-found-dead-in-chhibramau-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ-पैर बांध बीटीसी छात्रा काे खिलाया जहर, फिर खेत में फेका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाथ-पैर बांध बीटीसी छात्रा काे खिलाया जहर, फिर खेत में फेका
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नाैज के छिबरामऊ काेतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने अाया है। यहां शाम काे गांव से बाहर बने मंदिर में पूजा करने गई एक छात्रा काे कुछ लाेगाें ने अगवा कर लिया। इसके बाद उसे जहर खिलाकर खेत में फेक दिया। सूचना पर जब परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे ताे डाॅक्टराें ने उसे मृत घाेषित कर दिया।
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दल सिंहपुर में बटेश्वरदयाल यादव की बेटी संध्या (18) सोमवार की शाम को गांव के बाहर बने मंदिर में पूजा करने गयी थी। शाम 7 बजे के करीब वह पूजा कर वापस लौट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दल सिंहपुर में बटेश्वरदयाल यादव की बेटी संध्या (18) सोमवार की शाम को गांव के बाहर बने मंदिर में पूजा करने गयी थी। शाम 7 बजे के करीब वह पूजा कर वापस लौट रही थी।
विज्ञापन
उसी समय रास्ते में सरसों के खेत के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उसे दबोच लिया। मृतका का इकलौता भाई सुनील यादव मैनपुरी एसपी ऑफिस में सिपाही के पद पर तैनात है। उसने बताया कि संध्या के रस्सी से हाथ पैर बंधे थे और उसे जहर खिलाया गया था।
विज्ञापन
जानकारी होने पर जब वह उसे लेकर अस्पताल पंहुचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका गजेंद्र सिंह मीरा देवी महाविद्यालय टडा प्रेमपुर में बीटीसी छात्रा थी। कसावा चौकी इंचार्ज हरिओम गुप्ता ने बताया कि मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है। अभी परिजनों ने कोई तहरीर भी नहीं दी है।