फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl commits suicide in kannauj

पति-पत्नी की ब्लैकमेलिंग से परेशान छात्रा ने खुद को कर दिया खत्म

Wed, 01 Mar 2017 01:02 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 01 Mar 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
girl commits suicide in kannauj
डेमो पिक
अश्लील एमएमएस बनाकर ब्लैकमेल किए जाने से परेशान छात्रा ने फांसी लगा ली। छात्रा के पिता ने दंपति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीनों घर छोड़कर भाग निकले हैं। मामला यूपी के कन्नौज जिले का है। 
विज्ञापन

कोतवाली के खल्ला रूपमंगदपुर गांव में गोविंद सिंह की पुत्री काजल (18) सोमवार दोपहर करीब 12 बजे घर के कमरे में फंदे पर झूलती मिली। परिजनों ने फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। कमरे में एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें छात्रा ने गांव के ही उमंग उर्फ बिंदिया और गिरीश चंद्र मिश्रा व उसकी पत्नी पर अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि 13 जनवरी को स्कूल से लौटते समय उमंग ने काजल के साथ छेड़छाड़ की थी। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उमंग को गिरफ्तार किया था। कुछ दिन बाद वह जमानत पर छूट गया था। छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि एक दिन गिरीश ने उसे अपने घर बुलाया। वहां उमंग भी मौजूद था। तीनों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल करने लगे। सुसाइड नोट के आधार पर छात्रा के पिता ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक जांच पड़ताल में यह भी सामने आया कि ब्लैकमेल किए जाने की बात काजल ने अपने पिता को बताई थी। पिता ने आरोपियों से पूछा तो उन्होंने गाली गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर सिंह ने बताया कि घटना के बाद से तीनों आरोपी घर छोड़कर भाग निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed