फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gangrape with innocent child in orai

हवस के भूखे ‘इंसान बने शैतान’: 2 साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप

Sat, 03 Jun 2017 10:52 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 03 Jun 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
gangrape with innocent child in orai
डेमो पिक
हवस के भूखे इंसान शैतान बनकर मासूम बच्चियों के जिस्म से खेलते जा रहे हैं लेकिन ऐसे लोगों को कैसी सजा दी जाये अब इस पर सख्त कदम उठाने की जरूरत आ पड़ी है। शुक्रवार की रात यूपी के उरई जिले में गैंगरेप की ऐसी घटना सामने आई जिसने हर किसी की जुबान पर ताले लगा दिये। महज 2 साल की मासूम बच्ची जो ठीक से बोल भी नहीं पाती जिसे ये भी नहीं पता कि रेप का मतलब क्या होता है उसे 3 लोगों ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। मासूम बच्ची की हालत अब इतनी खराब है कि बचने की उम्मीद बहुत कम समझ में आ रही है। डॉक्टर उसकी जान बचाने के लिए भरसक प्रयास में जुटे हैं। 
विज्ञापन


उरई शहर में 2 साल की बच्ची के साथ 3 लोगों ने गैंगरेप किया। उरई के शांति नगर इलाके में रहने वाले एक मजदूर की 2 साल की बच्ची को पड़ोसी रवि नाम का लड़का टॉफी-बिस्कुट खिलाने की बात कहकर घर से ले गया था। शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे वह घर के बाहर खेल रही थी। रवि बच्ची को लेकर अपने दो साथियों के साथ एक निर्माणाधीन मकान में चला गया और शराब के नशे में मासूम के साथ गैंगरेप किया। देर रात मजदूर और उसके कुछ रिश्तेदार मोहल्ले वालों के साथ बच्ची को ढूंढने के लिए निकले लेकिन उसका कुछ भी पता ही नहीं चला। मजदूर पिता के घर से थोड़ी दूरी पर एक परचून की दुकान बनी थी जहां से ये पता चला कि मासूम बच्ची को एक लड़का लेकर आया था।
विज्ञापन


वो लड़का शराब के नशे में धुत था। लड़के ने बच्ची को खिलाने के लिए कुछ सामान लिया और चला गया। इधर मोहल्ले के कुछ लड़के रवि के घर तक पहुंच गये। उसे पीटने के बाद सच उगलवाया गया। रवि ने बताया कि उसके साथ दो और साथी थे उनका नाम अभी तक रवि ने नहीं बताया है। पुलिस ने आरोपी रवि को गिरफ्तार कर बाकी दो लड़कों की तलाश शुरू कर दी है। अस्पताल में गैंगरेप पीड़ित मासूम बच्ची का इलाज कराया जा रहा है। मासूम बच्ची की हालत बहुत नाजुक बताई गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed