फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gangrape in ashram

प्रेतबाधा दूर करने के नाम पर आश्रम में किशोरी का गैंगरेप   

Wed, 17 May 2017 09:09 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 17 May 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
gangrape in ashram
डेमो पिक
प्रेतबाधा दूर करने के नाम पर तांत्रिक ने दो साथियों के साथ मिलकर किशोरी की आबरू ही लूट ली। आश्रम के बाहर बैठी लड़की की मां को पता भी नहीं था कि वह जिन्हें अपना ‘देवता’ समझकर बेटी को ठीक कराने आई है वही ‘दैत्य’ बनकर उसकी बेटी का ये हाल कर देंगे।   
विज्ञापन


हरदोई पिहानी कोतवाली क्षेत्र के डर्रा गांव स्थित निपनिया बाबा का आश्रम में तांत्रिक ने दो साथियों के साथ किशोरी के साथ दो बार सामूहिक बलात्कार किया। मां-बेटी को आश्रम में कई घंटे तक बंधक भी रखा गया। रविवार को किसी तरह मां बेटी घर पहुंची और मंगलवार को कोतवाली जाकर मुकदमा दर्ज कराया। तांत्रिक और उसके दो साथियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, दलित उत्पीड़न और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


मझिला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय दलित बिरादरी की किशोरी कई महीने से बीमार चल रही थी। परिजन उसका इलाज करा रहे थे लेकिन हालत में सुधार नहीं हो रहा था। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के डर्रा गांव के बाहर निपनिया बाबा का आश्रम है। इस आश्रम में गांव का मुकेश झाड़ फूंक करता है। 12 मई को मुकेश किशोरी के गांव पहुंचा और किशोरी के पिता से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

झाड़ फूंक के लिए मशहूर है निपनिया बाबा आश्रम

gangrape in ashram
डेमो पिक

किशोरी के पिता ने उसे बेटी की बीमारी के बारे में बताया। इस पर उसने घर ले चलने की बात कही। घर पहुंचकर मुकेश ने किशोरी को देखा और उस पर प्रेत बाधा होने की बात कही। पिता ने प्रेतबाधा निवारण का उपाय पूछा तो मुकेश ने किशोरी को आश्रम ले चलने का सुझाव दिया। पिता किशोरी को लेकर मुकेश के साथ आश्रम पहुंच गया। मुकेश ने किशोरी की झाड़ फूंक कर भभूत आदि दी।

 

उसने किशोरी को 14 मई को फिर आश्रम लाने की बात कही। 14 तारीख को मुकेश ने किशोरी के पिता को फोन कर बेटी को लाने आश्रम लाने को कहा। पिता बीमार था, इसके चलते मां किशोरी को टेंपो से लेकर जहानीखेड़ा पहुंची। वहां मुकेश बाइक लेकर मां-बेटी का इंतजार कर रहा था। वह बाइक से दोनों को आश्रम ले गया। आश्रम पर दो अन्य युवक मौजूद थे।
 

मुकेश ने मां को बाहर बैठा दिया और किशोरी को आश्रम में झाड़ियों के पीछे लेकर चला गया। वहां मुकेश और उसके दोनों साथियों ने किशोरी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद तीनों ने किशोरी और उसकी मां को बंधक बना लिया। रात में फिर तीनों ने किशोरी से दुष्कर्म किया। सोमवार सुबह मुकेश और उसके साथियों के चंगुल से छूटकर किशोरी व उसकी मां घर पहुंची और परिजनों को आप बीती बताई।
 

मंगलवार को किशोरी पिता के साथ पिहानी कोतवाली पहुंची और मुकेश व दो साथियों के खिलाफ तहरीर दी। इस पर सीओ श्यमाकांत त्रिपाठी और कोतवाल पवन त्रिवेदी आश्रम पहुंचे लेकिन वहां कोई नहीं था। कोतवाल ने बताया कि मुकेश और दो अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पास्को व हरिजन एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तालाश की जा रही है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि निपनिया बाबा आश्रम झाड़ फूंक के लिए क्षेत्र में मशहूर है, यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed