{"_id":"5f8b37774c36f647ec074bee","slug":"gang-misdeed-with-woman-in-kanpur-dehat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात: घर में घुसकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानपुर देहात: घर में घुसकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
Sun, 18 Oct 2020 12:34 AM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात में डेरापुर थाना क्षेत्र के गांव के एक घर में घुसकर दो लोगों ने एक युवती के साथ तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर उसकी सोने की बाली भी नोच ली और जान से मारने की धमकी दी है।
एसपी केके चौधरी के निर्देश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एसपी को बताया था कि 8 अक्टूबर को अपने घर में अकेली सो रही थी।
रात करीब दस बजे गांव का दिनेश और उमेश उसके घर में घुस आए। इसके बाद तमंचे के बल पर जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने सोने की बाली खींच ली। शिकायत करने पर परिजनों सहित जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों के जाने बाद घटना के बारे में माता-पिता को सूचना दी। परिजनों ने आरोपियों के घर जाकर उलाहना दिया तो उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी है। थाना प्रभारी समीर कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपी दिनेश व उमेश के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।