फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   friend shot friend in farrukhabad for money

दोस्त ने उधार दिए पांच हजार रुपये मांगे तो कंधे से सटाकर मार दी गोली, घर में मच गया कोहराम

Fri, 01 Nov 2019 03:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 01 Nov 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
friend shot friend in farrukhabad for money
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
फर्रुखाबाद के पखना मार्ग पर बुधवार रात दोस्त को दिए पांच हजार रुपये मांगने पर युवक को गोली मार दी गई। इस मामले में पुलिस ने भाई की तहरीर पर एक नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बिजाधरपुर निवासी मयंक तिवारी ने औरैया जिले एरवाकटरा थानाक्षेत्र के पखनगोई निवासी सोनू तिवारी व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ भाई हनी उर्फ हर्षित तिवारी पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इसमें बताया कि भाई हनी उर्फ हर्षित तिवारी डीजे साउंड सर्विस पर काम करता है। छह माह पहले भाई हनी की सोनू से मुलाकात हुई थी। कुछ दिनों में दोनों में दोस्ती हो गई। तीन माह पहले सोनू ने भाई हनी से बाइक की मरम्मत करवाने के लिए पांच हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई हनी ने अपने दूसरे दोस्त से पांच हजार रुपये उधर लेकर सोनू को दिए और पंद्रह दिन के अंदर रुपये वापस करने की बात कही थी। रुपये लेने के बाद सोनू वापस नहीं आया। इस पर भाई ने दीपावली के दिन रुपये मांगने के लिए मोबाइल से सोनू से बात की।


सोनू ने जान माल की धमकी देकर गाली गलौज किया था। बुधवार को सोनू ने मोबाइल फोन पर काल करके कहा कि मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव कान्हेपुर आ जाओ वहीं पर रुपये दे देंगे। जब भाई हनी से रुपये लेने के लिए गया तो पखना मार्ग पर सोनू व उसके दो साथियों ने मारपीट कर दी। हनी बचने के लिए भागा तो सोनू ने तमंचे से भाई पर फायर कर दिया। गोली कंधे में लगने से भाई घायल हो गया। उसको पुलिसकर्मियों ने सीएचसी में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed