{"_id":"5d79d8fc8ebc3e0132028bc0","slug":"fraud-of-30-thousand-rupees-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉरपोरेशन बैंक के बाहर युवक को टप्पेबाजों ने लगाई 30 हजार रुपये की चपत, बदले में थमाई कागज की गड्डी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कॉरपोरेशन बैंक के बाहर युवक को टप्पेबाजों ने लगाई 30 हजार रुपये की चपत, बदले में थमाई कागज की गड्डी
Thu, 12 Sep 2019 12:13 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में रामादेवी स्थित कॉरपोरेशन बैंक के बाहर युवक को टप्पेबाजों ने 30 हजार रुपये की चपत लगा दी। चकेरी के सनिगवां निवासी पप्पू राजपूत मजदूरी करता है। बताया कि बुधवार दोपहर को वह रामादेवी स्थित कॉरपोरेशन बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर घर जा रहा था।
बैंक के बाहर दो युवकों ने उसे रोका और कहा कि उनके पास टूटे रुपये हैं। इसके बदले में बंधे नोटों की जरूरत है। झांसे में आकर पप्पू ने उसे बैंक से निकाले रुपये दे दिए। बदले में टप्पेबाजों ने रुमाल में बंधी कागज की गड्डी दे दी।
टप्पेबाजों के जाने के बाद उसे ठगी का पता चला। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। चकेरी इंस्पेक्टर रणजीत राय के अनुसार बैंक से फुटेज लेकर ठगों की पहचान की जाएगी।