{"_id":"5908692d4f1c1b693c4423f0","slug":"five-murders-exposed-villagers-remain-silent","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पांच हत्याओं का खुलासा, सन्न रह गये गांववाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच हत्याओं का खुलासा, सन्न रह गये गांववाले
सुधीर अग्रवाल, अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Tue, 02 May 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
पांच हत्याओं का खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच हत्याओं से दहशत में आये गांववालों को जब इसकी वजह का पता चला तो सब सन्न रह गये। धर्म नगरी चित्रकूट में पुलिस के गले की हड्डी बने 5 मर्डर की गुत्थी हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को सुलझ गई। पुलिस ने हत्यारोपी पति-पत्नी के मुंह से सच्चाई उगलवाकर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। 25 अप्रैल की रात चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र के सिकरी व अमवा गांव के पास दो बोरों में बंद मिलीं चार बच्चों की लाशें देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं थीं। आखिर इन बेकसूरों को कैसे उस निर्दयी ने मारा होगा। अभी इन बच्चों की लाशों का पोस्टमार्टम भी नहीं हो पाया था कि एक और महिला की लाश बोरे में बंद तालाब के पास मिली। मामला उलझता जा रहा था। पांच शव एक ही तरीके से मिलने पर पुलिस इस नतीजे तक पहुंची कि पांचों एक ही परिवार के हैं। सभी को एक ही तरीके से गला रेतकर मारा गया था। लाशों पर गले के अलावा और कहीं भी चोटों के निशान नहीं थे।
विज्ञापन
पांचों हत्यायें अवैध संबंध की वजह से की गई थीं
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी पति-पत्नी
मंगलवार को डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी और एसपी प्रताप गोपेन्द्र ने पांच हत्याओं का खुलासा कर दिया। पांचों हत्यायें अवैध संबंध की वजह से की गई थीं। हत्यारा एक नहीं बल्कि दो हैं और वो दोनों पति-पत्नी हैं। पुलिस के अनुसार अमान गांव राजापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले अवधेश और उसकी पत्नी मंटू देवी ने मिलकर गुजरात की रहने वाली रीना और उसके चार बच्चों का बेरहमी से कत्ल किया था। अवधेश किसी काम के सिलसिले से डेढ़ साल पहले गुजरात गया था। वहीं पर उसकी मुलाकात रीना से हो गई। रीना का पति सत्यानंद उसे छोड़ चुका था। रीना अकेले अपने चार बच्चों के साथ रहती थी। रीना से अवधेश की दोस्ती हो गई। दोनों लिव-इन रिलेशन शिप में रहने लगे। अवधेश ने रीना को ये बात बता दी थी कि उसकी शादी हो चुकी है, पत्नी चित्रकूट में रहती है। रीना ने साथ जाने का दबाव अवधेश पर बनाया लेकिन अवधेश ने साथ ले जाने से मना कर दिया। 25 अप्रैल की रात रीना अपने चार बच्चों जिनकी उम्र 5 से 11 वर्ष के बीच थी लेकर अवधेश के घर पहुंच गई। अवधेश को रीना का बिना बताये घर आना नागवार गुजरा। घर के पास ही अवधेश ने अपनी पत्नी मंटू देवी के साथ मिलकर रीना और उसके चारों बच्चों को निर्दय होकर गला रेतकर मार डाला। हत्या करने के बाद दोनों ने पांचों लाशों को बोरों में भर कर ठिकाने लगा दिया। लेकिन पुलिस को एक-एक करके तीनों बोरे मिल गये। मरने वाली रीना के घरवालों को सूचना भेजी गई है। हत्या के इल्जाम में अवधेश-मंटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कत्ल में प्रयुक्त होने वाला चाकू भी बरामद कर लिया गया है। डीआईजी और एसपी ने इस बड़े हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 17 हजार रुपये ईनाम की घोषणा की है।