फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   five lakhs fraud in the name of Hajj pilgrimage in kanpur

हज यात्रा के नाम पर पांच लाख की ठगी, वीजा पासपोर्ट एजेंट पर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज

Mon, 04 Nov 2019 07:20 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 04 Nov 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
five lakhs fraud in the name of Hajj pilgrimage in kanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर में बेकनगंज निवासी टूर एंड ट्रैवेल कंपनी के संचालक अजीजुर्रहमान ने  अहमदाबाद निवासी वीजा पासपोर्ट एजेंट पर हज यात्रा के नाम पर पांच लाख तीन हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए बजरिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


अजीजुर्रहमान ने बताया कि पिछले साल उनकी बातचीत मोबाइल के जरिए अहमदाबाद निवासी राजेश से हुई थी। उस दौरान राजेश ने खुद को हज उमरा के लिए पासपोर्ट और वीजा दिलाने की बात कही थी। मई माह में उन्होंने 10 कस्टमर के  हज उमरे की यात्रा के लिए राजेश से मोबाइल के जरिए संपर्क किया था।
विज्ञापन

राजेश के कहने पर उन्होंने 10 यात्रियों का पासपोर्ट और डिटेल राजेश के व्हाट्सएप पर भेज दिए। जिसके एवज में उन्होंने कंपनी के खाते में पांच लाख तीन हजार रुपये जमा भी कर दिए। आरोप है कि तय सिमा समाप्त होने के बाद भी न उन्हें वीजा मिला और ना ही उनके द्वारा दिए गए रुपये वापस मिले।

मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो वह भी बंद मिला। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर थाने तक गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। इसके बाद उन्होंने एसएसपी से शिकायत की। थाना प्रभारी राममूर्ति यादव ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed