फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fight in police station

गद्दी के लिए हिजड़ों में ‘खूनी संघर्ष’, थाने में हंगामा, पुलिस के हाथ-पांव फूले

Sat, 12 Nov 2016 04:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 12 Nov 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
fight in police station
गद्दी के लिए थाने में हिजड़ों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट
औरैया के बिधूना में गद्दी के लिए हिजड़ों के दो गुटों में खूनी संघर्ष की नौबत आ गई है। शुक्रवार देर रात जब कोतवाली में उनका समझौता कराया जा रहा था उसी समय दोनो गुट भिड़ गए। पुलिस के सामने ही मारपीट होने लगी। पत्थरबाजी शुरू होने से पुलिस हरकत में आई और किसी तरह मामला शांत कराया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मारपीट के बाद एक पक्ष कोतवाली से चला गया। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

गद्दी को लेकर बिधूना और औरैया के हिजड़ों में विवाद चल रहा है। कुछ दिनों पहले बिधूना गद्दी के हिजड़े की मौत हो गई थी। जिस पर औरैया के हिजड़े पर जहर देने का आरोप लगाया गया था। शुक्रवार रात पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली में समझौते के लिए बुलाया था। जिस पर दोनों पक्षों से आस-पास के क्षेत्रों से हिजडे पहुंचे। पंचायत के दौरान ही दोनों गुटों में बहस होने लगी और गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। कोतवाली में हिजड़ों का हंगामा देख पुलिसवालों के हाथ-पांव फूल गए। हंगामें के बाद एक गुट से लक्ष्मीबाई अपने साथी हिजड़ों को लेकर चली गई और पुलिस देखती रही। दूसरे पक्ष से हिजड़े काजल पूर्व पार्षद कानपुर ने घटना की तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed