फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fight between two sisters one died

बहनें आपस में झगड़ीं, दोनों ने लगाई फांसी, एक की मौत

Sat, 31 Dec 2016 12:02 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 31 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
fight between two sisters one died
डेमो
किसी बात को लेकर बहनों के बीच आपस में झगड़ा हो गया। आवेश में आकर दोनों ने  बबूल के पेड़ पर फांसी लगा ली। मामला यूपी के हमीरपुर जिले का है। 
विज्ञापन

भरुआसुमेरपुर धुंधपुर गांव निवासी रामकरन निषाद की पुत्री अनुसूइया (17) व राजकली (15) गांव के किसवाही हार में खेतों में कार्य करने गई थीं। तभी किसी बात को लेकर दोनों बहनों में झगड़ा शुरू हो गया और विवाद इतना बढ़ा कि आवेश में आकर दोनों ने रस्सी के सहारे बबूल के पेड़ पर फांसी लगा ली। खेत में काम कर रहे किसानों ने जब दोनों बहनों को फांसी पर लटकते देखा तो भागकर उन्हें फांसी के फंदे से नीचे उतारा। लेकिन तब तक अनुसूइया की मौत हो चुकी थी वहीं राजकली को बचा लिया। उधर बड़ी बहन की मौत हो जाने पर राजकली दहशत में है और वह घटना के बारे में कुछ नहीं बता पा रही है। परिजनों ने किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया है। इस घटना से परिवार में कोहराम है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कालीदीन निषाद ने बताया कि दोनों बहनाें ने झगड़कर फांसी लगाई है। जिससे एक बहन की मौत हो गई। लेकिन घटना की वजह किसी को मालूम नहीं है। छोटी बहन कुछ बताने को तैयार नहीं है। थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। घटना की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed