फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fight between sp and bjp leaders in pwd office

डिम्पल के संसदीय क्षेत्र में सपा-भाजपा नेताओं के बीच ‘महा संग्राम’

Wed, 26 Apr 2017 09:51 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 26 Apr 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
fight between sp and bjp leaders in pwd office
सपा-भाजपा नेताओं ने सरकारी सम्पत्ति को पहुंचा नुकसान

यूपी के कन्नौज में पीडब्ल्यूडी ऑफिस में सपा-भाजपा नेताओं के बीच ‘महा संग्राम’ हो गया। टेंडर प्रक्रिया के दौरान बिड जमा करने को लेकर सपा-भाजपा नेता आमने-सामने आ गए। भाजपा नेताओं ने कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए शोर-शराबा करना शुरू कर दिया। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो दोनो पक्ष हमलावर हो गए। आपस में करीब 15 मिनट तक जमकर लात, घूसें, बेल्टें चली। इस दौरान टेंडर से संबंधित कागजातों को भी फाड़ डाला गया। आफिस में कुर्सी, मेजें पलट दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सपा नेताओं को मौके से हटाया और मामले को शांत किया। इस घटना में जेई, कैशियर व नेताओं के चोटें आई है। हालांकि कोई भी मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल नहीं पहुंचा। अधिशाषी अभियंता ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही पर देर रात तक तहरीर नहीं दी गई।नसिरापुर में स्थित पीडब्लूडी के प्रांतीय खंड कार्यालय में सड़क निर्माण से संबंधित टेंडर  प्रक्रिया की बिड जमा होनी थी। सुबह से ही भाजपा नेताओं का कार्यालय में जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। इस बीच सड़कों के काम को लेकर कुछ सपा नेता भी कार्यालय पहुंच गए। सपा नेता अधिकारियों के चैंबर में जा बैठे। यह बात भाजपा नेताओं के नागवार गुजरी और इसी को लेकर अधिकारियों से उनकी तीखी बहस शुरू हो गई। भाजपा नेताओं ने अधिकारियों पर सपा नेताओं की बिड नहीं जमा करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान बहस का दौर तीखा हो गया और भाजपा-सपा नेताओं में मारपीट होने लगी। 

विज्ञापन

 

सराकारी सामान तोड़ डाला

fight between sp and bjp leaders in pwd office
सरकारी ऑफिस में सपा-भाजपा नेताओँ का उत्पात, टूटी पड़ी कुर्सी, बिखरा सामान

सांसद डिम्पल यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज में हंगामे के दौरान सरकारी कार्यालय में रखे कागजात सहित अन्य सामान की जमकर तोड़फोड़ की गई। सूचना पाकर पीडब्लूडी आफिस पुलिस फोर्स पहुंच गया और मारपीट कर रहे दोनों पक्षों को अलग किया गया। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार वैश्य, सीओ सिटी सुरेंद्रपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। एसपी व एडीएम ने कर्मचारियों से पूछताछ करने के बाद अधिशाषी अभियंता के साथ करीब आधा घंटे तक बंद कमरे में वार्ता की। उनको पूरी सुरक्षा मुहैया कराए जाने का भरोसा दिलाया।  अधिशाषी अभियंता संजय कुमार ने कहा कि बिड जमा करने को लेकर दो गुट आमने-सामने हो गए थे। जिनके बीच मारपीट हुई है। सरकारी कार्य में बाधा भी पहुंचाई गई। वह इस मामले की एफआईआर दर्ज कराएंगे। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने कहा कि उपद्रवियों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 सपा नेताओं के खिलाफ मारपीट व लूट का मुकदमा दर्ज

fight between sp and bjp leaders in pwd office
हंगामा करते नेता
टेंडर प्रक्रिया के दौरान लोक निर्माण विभाग कार्यालय में बवाल के बाद 50 से अधिक भाजपाई कोतवाली पहुंचे। यहां सपाइयों के खिलाफ नारेबाजी कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। इस पर पुलिस ने भाजपा नेता की तहरीर पर 10 सपा नेताओं के खिलाफ फायरिंग कर लूटपाट व मारपीट का मामला दर्ज किया।
सदर कोतवाली में भाजपा नेता प्रभात बाजपेयी निवासी मोहल्ला सिपाही ठाकुर ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक वह आयती ट्रेडर्स का मुनीम है। मंगलवार की दोपहर 12 बजे वह अपनी फर्म का टेंडर लेकर सहयोगी विशाल शुक्ला, आशुतोष मिश्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ कटियार के साथ लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में गया था। विभाग में टेंडर प्रक्रिया होनी थी। जैसे ही वह आफिस में अपनी बिड जमा करने के लिए अंदर घुसा तो, वहां पहले से मौजूद सदर ब्लाक प्रमुख नीलू यादव पुत्र चेतराम, सतेंद्र यादव पुत्र रामसुघर यादव, अमित मिश्रा पुत्र बद्रीप्रसाद मिश्रा, अशोक तिवारी पुत्र ओमप्रकाश तिवारी, राम औतार, पुनीत मिश्रा, इकबाल मोह मद उर्फ आरिफ, मनोज यादव, बहुअन तिवारी, रजनीकांत यादव के अलावा पांच-छह अन्य लोगों ने अपने हाथों में नाजायज असलहों व लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। कहा कि यह भाजपाई इन्हें जान से मार दो। टेंडर न डाल पाएं और दरवाजा बंद कर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान विशाल शुक्ला सोने की चेन व उसके पास मौजूद 30 हजार की नगदी लूट ली। उनके जरूरी कागजात भी फाड़ डाले। कोतवाल अजयराज वर्मा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। सदर ब्लाक प्रमुख नीलू यादव का कहना है कि सत्ता पक्ष ने प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बनाकर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विभाग ने नहीं लिखाई कोई रिपोर्ट

fight between sp and bjp leaders in pwd office
तोड़फोड़ के बाद बिखरा पड़ा सामान
कन्नौज के पीडब्लूडी विभाग में हुए मामले के बाद अधिशाषी अभियंता संजय श्रीवास्तव ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा था कि वह इस मामले में दोषी लोगों के खिलाफ एफआईआर लिखाएंगे। जबकि विभाग का एक जेई, कैशियर के चोटें आई हैं और अभिलेख फाड़े गए है। इसके बावजूद अभी तक विभाग की ओर से कोतवाली पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
भाजपा नेताओं पर लगाया मारपीट का आरोप
कन्नौज। जिला पंचायत अध्यक्ष शिल्पी कटियार के पति और सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजू कटियार का आरोप है कि भाजपा के लोग खुलेआम गुंडई कर रहे है। सरकार की ओर से जब ई-टेंडर की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। ऐसे में प्रत्येक ठेकेदार टेंडर डाल सकता है। भाजपा के लोग खुलेआम सपा के लोगों को टेंडर प्रक्रिया में शामिल होने से रोक रहे है। मामले की शुरुआत इन लोगों की ओर से हुई है। एक जेई को भी पीटा गया। कैशियर रूम में घुसकर भाजपा नेताओं ने कागजातों को भी फाड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन निष्पक्ष रुप से मामले में कार्रवाई करे। सदर विधायक अनिल दोहरे ने कहा कि भाजपा के लोगों की ओर से जबरन अधिकारियों व कर्मचारियों को डराया धमकाया जा रहा है। यदि किसी भी निर्दोष कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई हुई तो सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed