फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   farmer murder in kanpur dehat

किसान की चेहरा कुचलकर बेरहमी से हत्या, नाद में मिला शव 

Sat, 29 Apr 2017 11:22 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 29 Apr 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
farmer murder in kanpur dehat
जांच करते पुलिस टीम, मृतक रामबाबू की फाइल फोटो, रोते-बिलखते मृतक के परिजन
यूपी के कानपुर देहात में बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। राजपुर थाना क्षेत्र के डाढ़ापुर गांव में एक अधेड़ किसान का बुरी तरह से चेहरा कुचलकर मार डाला गया। हत्यारों ने किसान की खून से लथपथ लाश नलकूप के सूखी नाद में डाल दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेन्सिक टीम ने हत्या के सबूत जुटाए हैं अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।  
विज्ञापन


डाढ़ापुर गांव निवासी नीलेशकुमार कटियार ने बताया कि उसके पिता रामबाबू (55) शुक्रवार की शाम घर से चाय पीकर निकल गए थे। वह अक्सर ऐसे ही गांव में चले जाते थे और कभी-कभी सुबह वापस आते थे। शनिवार की सुबह खेतों में काम करने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि रामबाबू का रक्तरंजित शव गांव से 400 मीटर दूर पंकज कटियार के नलकूप पर नाद में पड़ा है। हत्या की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


रामबाबू के सिर, आंख और नाक को किसी वजनदार चीज से कुचला गया था। पास ही देसी शराब की बोतल, चार अधजलीं बीड़ियां, पानी की बोतल, माचिस और नमकीन का खुला पैकेट पड़ा था। जिससे हत्यारों के मृतक का परिचित होने की अनुमान लगाया गया। ग्रामीणों ने भी रामबाबू को शराब का शौकीन होने की जानकारी दी। शव देखकर मृतक की पत्नी सरोजिनीदेवी, पुत्री निधि, दूसरा पुत्र रोहितकुमार रो-रोकर बेहाल हो गए और पड़ोसी भी गमगीन रहे। परिजनों ने किसी से रंजिश भी नहीं बताई है। फॉरेंसिक टीम के फील्ड यूनिट प्रभारी आनंदकुमार शर्मा ने बारीकी ने पड़ताल की और फिंगरप्रिंट लिये।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल पहले नलकूप मालिक की मां की हुई थी हत्या 
दो साल पहले नलकूप मालिक की वृद्ध मां की भी इसीतरह सिर कुचलकर हत्या की गई थी। उनका शव नलकूप के नजदीक ही अरहर के खेत में मिला था। उस वारदात का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो साल पहले पंकज कटियार की मां सियादुलारी60 का शव उनके नलकूप के पास ही अरहर के खेत में मिला था। उनका भी सिर किसी वजनदार वस्तु से कुचला गया था। थाना इंचार्ज पीकेसिंह ने कहा है कि सभी बिंदुओं पर जांच-पड़ताल की जाएगी। दोनों वारदातों का जल्द ही खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed