फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer killed half a million looted

किसान की हत्या कर डेढ़ लाख लूटे

Sat, 18 Apr 2015 03:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 18 Apr 2015 03:08 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed half a million looted
बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के खाड़ामऊ गांव में गुरुवार रात बदमाशों ने घर पर धावा बोलकर गृहस्वामी किसान की हत्या कर दी और बेटे को चापड़-सरिया से मरणासन्न करके फसल बिक्री के एक लाख रुपये नकद और 50 हजार के जेवर लूट ले गए। लूटपाट के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए खेतों के रास्ते भाग निकले।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह पहुंचे एसएसपी शलभ माथुर, एसपी ग्रामीण एसएन तिवारी, सीओ रमेश चंद्र ने जांच की। फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड को भी बुलाया गया।   वारदात के खुलासे के लिए एसओ को 48 घंटे दिए गए हैं। बिल्हौर क्षेत्र के खाड़ामऊ गांव निवासी राजा सिंह (70) अपने दो पुत्रों अशोक और राजेश के साथ रहते थे।
विज्ञापन


बड़े बेटे अशोक ने बताया कि गुरुवार रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। गर्मी होने के कारण पिता छत पर लेटे थे। अन्य लोग कमरों में सोए थे। रात लगभग एक बजे घर के पीछे से कट्टा, चापड़, सरियों से लैस आधा दर्जन बदमाश घर की छत पर चढ़े। छत पर सोए पिता को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर वह कमरे से बाहर निकले तो डकैतों ने उनके सिर पर चापड़ मारकर घायल कर दिया। इधर, बदमाशों की पिटाई से पिता चारपाई पर बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद सभी बदमाश कमरों के अंदर घुसकर लूटपाट करने लगे। छोटे भाई राजेश ने विरोध किया तो उसे भी सरियों से पीटा।

इसके बाद मां और पत्नी को बंधक बना दिया। लगभग 40 मिनट तक घर में रखे बक्सेे, अलमारी को तोड़कर एक लाख रुपये नकद और जेवर लूटने के बाद सभी बदमाश खेतों की ओर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।


घटना के तीन घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों ने राजा सिंह और राजेश को सीएचसी बिल्हौर भेजा जहां से दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया। हैलट में राजा सिंह की मौत हो गई। एसएसपी ने बताया कि पहली नजर में घटना रंजिश की नजर आ रही है। जांच में पुलिस की टीमों को लगाया गया है। जल्द ही वारदात को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed