{"_id":"5f6f9c5af68efa596b6fb4b1","slug":"fake-facebook-account-created-money-sought","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: एसपी पूर्वी का बनाया फेक फेसबुक एकाउंट, मांगी रकम, साइबर सेल की टीम ने शुरू की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानपुर: एसपी पूर्वी का बनाया फेक फेसबुक एकाउंट, मांगी रकम, साइबर सेल की टीम ने शुरू की जांच
Sun, 27 Sep 2020 01:26 AM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 27 Sep 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी साइबर ठग ने एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल का फेक फेसबुक एकाउंट बना उनके परिचितों व दोस्तों से रकम मांगी है। जिनके पास मैसेज पहुंचा उन्होंने तुरंत एसपी को जानकारी दी। मामले से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। एसपी पूर्वी ने बताया कि साइबर ठगों ने उनका नाम व फोटो का इस्तेमाल कर फेक फेसबुक एकाउंट बनाया। फिर उनकी फ्रेंड लिस्ट में जुड़े लोगों को मैसेज कर पैसों की मांग कर रहे हैं।
लगभग सभी मैसेज में मदद करने का जिक्र किया गया है। जिनके पास यह मैसेज पहुंचा वो हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत एसपी राजकुमार अग्रवाल से संपर्क कर पूरी जानकारी दी। तब उनको इस फर्जीवाड़े का पता चला।
विज्ञापन
एसपी ने तत्काल फेसबुक पर लिखा कि उनकी फेक प्रोफाइल बनाई गई है। कृपया पैसे न दें। उन्होंने बताया कि साइबर सेल की टीम मामले की जांच कर रही है। पता किया जा रहा है कि फेक एकाउंट किसने बनाया है और वो कहां का रहने वाला है। जानकारी जुटाने के बाद कार्रवाई की जाएगी।