{"_id":"58774c984f1c1b577fbaa5cc","slug":"fake-drink-factory-revealing","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली देसी दारू फैक्ट्री का खुलासा, रंगे हाथ मिलावट पकड़ी, 32 लाख का माल जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली देसी दारू फैक्ट्री का खुलासा, रंगे हाथ मिलावट पकड़ी, 32 लाख का माल जब्त
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 12 Jan 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असली दारू कंपनी का नकली लेबल लगाकर बनाई जा रही देसी दारू फैक्ट्री का भंडाफोड़ चित्रकूट पुलिस ने किया है। पुलिस ने 6 छह लोगों को मिलावटी दारू बनाते रंगे हाथ पकड़ा है। इसके अलावा 32 लाख का माल भी जब्त कर लिया गया है। सटीक सूचना पर कौहार गांव में छापेमारी करनी पहुंची चित्रकूट पहाड़ी थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने 6 ड्रम कच्ची शराब, 135 पेटी नकली शराब, पैकिंग मशीन, पांच हजार शीशियां और ढक्कर, 1 लोडर समेत 32 लाख का माल पकड़ा है।
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान पुलिस ने असली दारू कंपनी का नकली लेबल लगाकर दारू की बोतलों की पैकिंग करते सौरभ चौबे, रमेश आरख, रोशन लाल, विनोद आरख, संतोष आरख और राजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। इसी गैंग के पल्लव चतुर्वेदी, राजू तिवारी पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार होने में कामयाब हो गए। पूछताछ में इन अपराधियों ने बताया कि नकली दारू की बोतलें बुंदेलखंड और मध्यप्रदेश में सप्लाई के लिए जाती हैं। पुलिस ने दावा किया है कि नकली दारू बनाने के पीछे कई व्हाइट कॉलर लोगों का भी हाथ है। पुख्ता सबूत मिलने पर उनके खिलाफ जरूर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन