{"_id":"582dbf1e4f1c1b613690067d","slug":"eunuchs-beaten-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नर पर किन्नरों का हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किन्नर पर किन्नरों का हमला
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 17 Nov 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
बिधूना औरैया में शादी विवाह में बधाईयां लेने जा रही किन्नर पर कुछ किन्नरों ने हमला कर दिया। किसी तरह किन्नर ने अपनी जान बचाई और इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए पीड़ित सोनीबाई किन्नर निवासी मोहल्ला भटपुरा थाना एरवाकटरा ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही उसे बिधूना किन्नरों की गद्दी की संचालिका घोषित किया गया है। इसी के चलते कुछ किन्नर उनसे रंजिश मानने लगे हैं। बताया कि आज जब वह अपनी गाड़ी से विवाह शादियों में बधाईयां देने जा रही थी। जैसे ही वह पुरानी तहसील चौराहा पर पहुंची। तभी वहां पर पहले से घात लगाये बैठे ओमनी सवार औरैया की किन्नर रेशमा बाई व जालौन की किन्नर मालती बाई और उसके दो अज्ञात किन्नर सहित अज्ञात ओमनी चालक सहित तीन अज्ञात युवकों ने उसकी कार को घेरकर जान लेवा हमला कर दिया। साथ ही उक्त हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। इसी बीच पीड़ित के कार चालक द्वारा किसी तरह कार दौडा़ई। वह किसी तरह से वहां से निकली। पीड़ित सोनीबाई किन्नर ने घटना की लिखित तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। इस सबंध में कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह सिरोही ने कहा कि घटना की तहरीर मिली है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।