{"_id":"58c023854f1c1b9465dc4370","slug":"encounter-of-babuli-kol-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ के बीच फरार हाे गया डाकू बबुली कोल, गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस मुठभेड़ के बीच फरार हाे गया डाकू बबुली कोल, गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया डाकू छाेटू काेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढे पांच लाख के ईनामी डाकू बबुली क ोल गैंग से पुलिस की मुठभेड हो गयी। जिसमें दोनो ओर से आधे घंटे तक ताबडतोड़ फायरिंग हुई। पुलिस ने एक डाकू को रायफल व कारतूस के साथ जिंदा पकड़ लिया। जबकि अन्य साथी भागने में सफल रहे। दबोचे गये डाकू पर 12 हजार का ईनाम घोषित है।
जानकारी के अनुसार भरतकूप के बीहड़ कोढ़न के जंगल में बुधवार की शाम को डाकू बबुली कोल गैंग की मौजूदगी की सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम ने घेरा बंदी शुरू की। पुलिस की तीन टीमे अलग अलग दिशा से घेराबंदी कर रही थी। तभी प्राथमिक विद्यालय कोढ़न के पीछे से डकैतों ने पुलिस पर फायरिंग झोंक दी। इसके बाद दोनों ओर से फायरिंग होने लगी।
पुलिस का दबाव बढ़ता देख डाकू गैंग पहाड़ की ओर भागने लगा। इसी बीच भरतकूप चौकी प्रभारी मनीष जाट की टीम ने भाग रहे डाकू छोटू उर्फ छोटुवा कोल पुत्र चंद्रपाल निवासी निही मानिकपुर को दबोच लिया। इसके कब्जे से एक देशी रायफल व दर्जन भर कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
बाकी गैंग भागने में सफल रहा। कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गये डाकू पर बारह हजार का ईनाम घोषित है और इस पर अपहरण धमकी व हत्या के दस मामले दर्ज हैं।