फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   driver suicide by hanging

नहाकर आया और जूते मांगे, नहीं मिले तो लगाई फांसी

Sat, 24 Dec 2016 06:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 24 Dec 2016 06:52 PM IST
सार

-चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 
-भतीजे के छठी कार्यक्रम में शामिल होने आया था 
 

विज्ञापन
driver suicide by hanging
डेमो

विस्तार

 
विज्ञापन

मौदहा क्षेत्र के छिरका गांव में शनिवार को करीब डेढ़ बजे शनिवार को करीब डेढ़ बजे एक परिवार में छठी का उत्सव चल रहा था, तभी 22 वर्षीय ट्रक चालक ने मामूली सी बात पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुशी का माहौल मातम में बदल गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मचा है। 

 

छिरका निवासी दुर्गा कुटार के दो पुत्रों में रामकिशोर ट्रक चालक था। बड़े भाई जुगुल किशोर के पुत्र होने पर शनिवार को छठी का कार्यक्रम हुआ। जिसमें रामकिशोर उर्फ  छोटा (22) शामिल होने आया था। मगर ऐसी कौन सी बात आ गई कि शनिवार को उसने अचानक रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगा ली। मृतक के पिता दुर्गा का कहना है कि वह नहाकर आया और जूते मांगे जो उसे नहीं मिल सके।

विज्ञापन

 

इसी से नाराज होकर उसने आत्महत्या कर ली। रामकिशोर की शादी अभी बीते 13 जुलाई को ही हुई थी। परिजन रस्सी का फंदा खोल उसे अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed