फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DPS bus damaged by throwing stone

विजयनगर चौराहे पर बच्चों से भरी बस पर पथराव

Thu, 30 Apr 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 30 Apr 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
DPS bus damaged by throwing stone
विजय नगर चौराहे पर बुधवार दोपहर स्कूल बस के एक वैन से छू जाने के बाद वैन चालक ने बच्चों से भरी बस पर पथराव कर दिया। इससे स्कूली बस में बैठे छोटे-छोटे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। रोते-बिलखते बच्चे खिड़कियों से कूदने के चक्कर में आधे लटक गए तो उन्हें बचाने भीड़ दौड़ पड़ी।
विज्ञापन


बच्चों को संभालने के बाद भीड़ ने पथराव करने वाले वैन चालक को सड़क पर घसीट-घसीट कर पीटा। चालक के इलाकाई होने पर उसके परिजन आ गए तो उन्हें भी पीटा गया। पौन घंटे तक व्यस्त चौराहे पर बवाल होता रहा लेकिन चौराहे पर तैनात पिकेट और पुलिस चौकी में तैनात पुलिस वाले तमाशा देखते रहे।
विज्ञापन


बाद में फजलगंज पुलिस आई और वैन चालक को हिरासत में लेकर चली गई।  प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना दोपहर लगभग ढाई से पौने तीन बजे की है। विजय नगर चौराहा पर वैन चालक राकेश उर्फ छोटू सवारी भर रहा था। वहीं से डीपीएस कल्याणपुर की बच्चों से भरी बस गुजरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैन चालक ने बस को रोक लिया। आरोप लगाया कि बस ने वैन में खरोंच मार दी है। बात बढ़ी तो बस ड्राइवर से हाथापाई होने लगी। वैन चालक ने ईंट-पत्थर फेंककर बस का शीशा तोड़ दिया। बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। बच्चों की चीख-पुकार का भी वैन चालक पर असर न होता देख राहगीरों का गुस्सा फूट पड़ा।

उन्होंने वैन चालक को पीटना शुरू कर दिया। चंद मिनट में ही वैन चालक की पत्नी और उसके कुनबे से जुड़े तमाम लोग आ गए। सभी करीब ही झोपड़ी में रहते हैं। हाथापाई, गाली-गलौच तेज हो गई। पुलिस के पहुंचने पर बस चालक रामचंदर और वैन चालक राकेश उर्फ छोटू ने पुलिस को अपने-अपने आरोप बताए।


फजलगंज एसओ आरके त्रिपाठी ने बताया कि स्कूली बच्चों में दहशत थी, इसके चलते चालक से तुरंत बस लेकर जाने को कह दिया गया। वैन चालक को थाने लाया गया है। रात तक किसी ने तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed