फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेलवे में ट्रेन गार्डों की चल रही थी भर्ती, घूस लेते हुए पकड़ा गया डॉक्टर 

Sat, 03 Feb 2018 09:24 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 03 Feb 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
doctor take bribie for railway jobs
डेमो पिक
रेलवे गार्ड भर्ती के अभ्यर्थियों से घूस लेने के आरोप में लोको अस्पताल के एक डॉक्टर को रेलवे की विजिलेंस टीम ने पकड़ लिया। डॉक्टर के चैंबर से 70 हजार रुपये भी बरामद हो गए। उसके निलंबन की सिफारिश की गई है। डॉक्टर के अटेंडेंट के निलंबन की भी संस्तुति की गई है।  


 
doctor take bribie for railway jobs
डेमो पिक
रेलवे में इस समय ट्रेन गार्डों की भर्ती चल रही है। अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच हो रही है। रेलवे की विजिलेंस टीम को सूचना मिली थी कि यहां पर गार्ड भर्ती में आए अभ्यर्थियों से मेडिकल के नाम पर पांच-पांच हजार रुपये लिए जा रहे हैं।

 
doctor take bribie for railway jobs
डेमो पिक
उत्तर मध्य रेलवे के विजिलेंस इंस्पेक्टर फैजान आदिल समेत विजिलेंस अधिकारी एम.कुलश्रेष्ठ और विशाल सिंह की टीम ने शुक्रवार को छापा मारा। डॉक्टर आरके वर्मा के चैंबर को घेर लिया गया। डॉक्टर के चैंबर से 70 हजार रुपये बरामद हो गए। खास बात यह रही कि शुक्रवार को 19 अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच होनी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
doctor take bribie for railway jobs
डेमो पिक
टीम ने जब छापा मारा तो 14 लोगों की मेडिकल जांच हो चुकी थी और चैंबर में 70 हजार रुपये रखे हुए थे। इससे भी साफ है कि प्रत्येक अभ्यर्थी से पांच हजार रुपये ऐंठे जा रहे थे। रिश्वत की रकम इकट्ठा करने वाले डॉक्टर आरके वर्मा के अटेंडेंट मनोज कुमार को भी पकड़ लिया गया।


 
विज्ञापन
doctor take bribie for railway jobs
डेमो पिक
​विजिलेंस की टीम ने सभी दस्तावेज, बरामद रकम जब्त कर ली। डॉक्टर और अटेंडेंट के खिलाफ विभागीय लिखापढ़ी कर दोनों को निलंबित करने की संस्तुति कर रिपोर्ट जोनल मुख्यालय को भेज दी गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed