फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   doctor found dead in his room

जानिए कहां, भूताें ने बेरहमी से डाक्टर का किया कत्ल

Wed, 17 Aug 2016 08:16 PM IST
टीम डिजिटल, कानपुर
टीम डिजिटल, कानपुर Updated Wed, 17 Aug 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
doctor found dead in his room
डेमाे
 नौबस्ता के हंसपुरम में ए वन सेक्टर निवासी डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह (६०) का रक्तरंजित शव मंगलवार को घर के आंगन में पड़ा मिला। घर अंदर से बंद था। घर के सभी कमरों में ,गद्दे, फ्रिज के अंदर, बाथरूम और दीवारों पर चारों ओर खून के छींटे थे। घटना इतनी रहस्यमयी थी की पुलिस भी घनचक्कर हाे गर्ई। एसपी साउथ, सीओ गोविंदनगर, नौबस्ता इंस्पेक्टर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, ताे पड़ोसियों ने बताया की डॉ. ज्ञान प्रकाश अक्सर डरा-डरा महसूस किया करते थे। उन्होंने पड़ोसियों से बताया था कि उनको छत पर पांच से ६ महिलाएं नाचती हुई दिखाई दीं थी।
विज्ञापन


 

एक दिन पहले भी भूताें से डर गए थे

doctor found dead in his room
फाइल फाेटाे
मौत के एक दिन पहले शाम को भी वह अचानक से पड़ोसी का दरवाजा खटखटाने लगे थे। पड़ाेसियाें काे बताया था की उनके छत पर कर्ई आत्माएं नाच रहीं हैं। वह उन्हें मार देंगी।  किसी तरह पड़ाेसियाें ने उन्हें समझाकर शांत कराया  था। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम रिपाेर्ट में अनाेखी इंजरी

doctor found dead in his room
हेड इंजरी
उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेंड इंजरी से मौत होने की पुष्टि हुई है। डॉ. के शरीर पर दोनों कानों के ऊपर, घुटनों पर चोंट के निशान मिले हैं। ज्ञान प्रकाश का धरीपुरवा सब्जीमंडी स्थित क्लीनिक है। बेटा धीरेंद्र नोएडा में इंजीनियर है। पत्नी की मौत के बाद वह अकेले ही घर पर रहते थे। ज्ञान प्रकाश के भाई वीरेंद्र ने लूटपाट के बाद हत्या का आरोप लगाया है। एसपी के मुताबिक जांच में चोरी या लूट जैसी बात सामने नहीं आई है। फारेंसिक अधिकारी डॉ. पीके श्रीवास्तव ने बताया कि डॉ. ज्ञान हाईपर टेंशन की दवाई खाते थे। खैर, आसपास लाेगाें के बीच यही चर्चा रही की डाक्टर का कत्ल भूताें ने ही कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed