{"_id":"591adcaf4f1c1b3a24f236b0","slug":"disobedience-of-a-drunken-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी पति का हुक्म ठुकराने पर मिली ऐसी सजा, देखकर सबकी कांप उठी रुह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी पति का हुक्म ठुकराने पर मिली ऐसी सजा, देखकर सबकी कांप उठी रुह
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 16 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के शौकीन पति की बात न मानना विशाखा को महंगा पड़ गया। शादी समारोह के दौरान एक छोटी सी भूल ऐसी सजा बनी कि अब वह चलने फिरने को भी तरस रही है। मामला यूपी के बांदा जिले का है।
बांदा खपतिहा गांव निवासी विशाखा तिवारी (28) बीते शनिवार को अपने पति अजय के साथ चचेरे भाई के विवाह समारोह में चिलघाट गांव गई हुई थी। देर रात कलावा रस्म के दौरान अजय शराब के नशे में धुत होकर आया और विशाखा से सबके साथ नाचने का दबाव डालने लगा। मना करने पर अजय ने उसे पीटा।
इतना ही नहीं अजय ने अपनी बीवी को घर की छत से नीचे फेंक दिया। इस वारदात के बाद शादी समारोह के दौरान हड़कंप मच गया। आनन-फानन विशाखा को जिला अस्पताल ले जाया गया। उसके दोनों पैर टूट चुके थे। हाथ और पेट पर भी गंभीर चोटें आईं। उधर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बीवी को मारने की कोशिश करने वाले अजय को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।