{"_id":"580fb4404f1c1b2f77bc3920","slug":"death-of-innocent-to-eat-bread","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेड खाने से मासूम की मौत!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्रेड खाने से मासूम की मौत!
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 26 Oct 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर उन्नाव में पिता ने अपनी बेटी को ब्रेड खाने के लिए दिया। उसे खाते ही बच्ची की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। बच्ची की मां व नाना ने उसके पिता पर ही जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
माखी थानाक्षेत्र के करीमाबाद गांव निवासी सुरेंद्र दिल्ली में रहकर एक फैक्ट्री में काम करता है। उसकी पत्नी कांती, बेटा अभिषेक और बेटी लक्ष्मी भी उसके साथ दिल्ली में रहती है, जबकि सबसे बड़ी बेटी रोहिणी (सात) सफीपुर कोतवाली के साल्हेनगर करौंदी गांव नाना शिवदयाल के यहां रहती है। करवाचौथ पर सुरेंद्र परिवार के साथ अपने घर आया था। अगले दिन पति से विवाद के बाद कांती अपने मायके साल्हेनगर चली गई थी। मंगलवार को रोहिणी स्कूल गई थी। वह कक्षा एक में पढ़ती थी। दोपहर को उसका पिता सुरेंद्र उससे मिलने पहुंचा और खाने के लिए ब्रेड देकर चला गया। ब्रेड खाने के कुछ देर बाद ही रोहिणी की हालत बिगड़ गई। छात्रों ने उसे उसके नाना के घर पहुंचाया। मां कांती व नाना शिवदयाल उसे लेकर सफीपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल मेें प्राथमिक उपचार के दौरान ही रोहिणी की मौत हो गई। उसकी मां कांती ने अपने ही पति पर बेटी को ब्रेड में जहरीला पदार्थ देने की आशंका जताई है। उधर पति सुरेंद्र ने आरोप को निराधार बताया है। उसके अनुसार वह बेटी से मिलने उसके स्कूल गया था। उसकी तबियत खराब थी, इसलिए दवा और ब्रेड दी थी। कोतवाली प्रभारी हनुमान प्रसाद पांडेय ने बताया कि घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है।