फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   death of his older brother had little hanging

बड़े भाई की मौत होने पर छोटे ने लगाई फांसी

Wed, 04 Jan 2017 10:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 04 Jan 2017 10:35 PM IST
सार

एक का शव घर के अंदर तो दूसरे का पेड़ पर लटकता मिला

विज्ञापन
death of his older brother had little hanging
डेमो

विस्तार

उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के गांव मवइया लायक में बड़े भाई की मौत से दुखी छोटे भाई ने फांसी लगाकर जान दे दी। एक का शव घर में तो दूसरे का गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मौके पर पहंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फांसी लगाने वाले अधेड़ का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया,  जबकि दूसरे का परिजनाें ने अंतिम संस्कार कर दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मवइया लायक गांव निवासी बाबूलाल (52) का शव मंगलवार को घर के अंदर कमरे में मिला। बाबूलाल औद्योगिक क्षेत्र बंथर स्थित एक टेनरी में काम करते थे। सोमवार की शाम वह टेनरी से काम कर वापस आए इसके बाद घर से बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन


मंगलवार को पड़ोस में रहने वाला भाई चंद्रपाल उसे देखने गया तो शव कमरे में पड़ा था। भाई चंद्रपाल ने इसकी जानकारी कानपुर के गुमटी नंबर पांच के पास रह रहे उसके छोटे भाई बुद्धिलाल (50) को दी। बुद्धिलाल परिवार के साथ गांव पहुंचे। करीब एक घंटे बाद बुद्धिलाल भी वहां से चले गए। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। देर शाम उसका शव गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर उसी के खेत में महुआ के पेड़ में मफलर से लटकता मिला। एक भाई की मौत के बाद दूसरे के आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस हरकत में आई। सीओ आरके चतुर्वेदी व एसओ मो. अशरफ मौके पर पहुंचे। पूछताछ में मृतक के तीसरे  भाई चंद्रपाल ने बताया कि बड़े भाई बाबूलाल की पत्नी नंदा देवी की आठ साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी दो बेटियां हैं, उनकी शादी हो चुकी है। बाबूलाल घर पर अकेले रहते थे। हार्ट के मरीज होने से वह बीमार चल रहे थे, जबकि मृतक बुद्धिलाल के दो बेटियां हैं जिनकी अभी शादी नहीं हुई है। उनकी कानपुर, गुमटी नंबर पांच में पान की दुकान है। बड़े भाई की मौत की जानकारी पर वह घर आए थे। बाबूलाल व बुद्धिलाल में अधिक प्रेम था। भाई की मौत का सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर पाए और फांसी लगा ली। पुलिस ने बाबूलाल के अंतिम संस्कार की अनुमति दे दी, जबकि बुद्धीलाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ मोहम्मद अशरफ ने बताया कि बुद्धिलाल ने फांसी लगाई थी। जबकि दूसरे भाई की बीमारी से मौत हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed