फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dead body found on railway track in Farrukhabad

यूपी: बसपा नेता के बेटे का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, 19 महीने पहले हुई थी शादी

Wed, 06 Feb 2019 04:48 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 06 Feb 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
dead body found on railway track in Farrukhabad
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी में फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज क्षेत्र में बसपा नेता के पुत्र का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। उसकी हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन

नगर के बाईपास रोड निवासी बसपा के पूर्व जोनल कोआर्डिनेटर गंगाराम जाटव का बड़ा बेटा राहुल पिता के साथ अपनी भवन निर्माण सामग्री की दुकान पर बैठता था। सोमवार शाम करीब चार बजे वह घर से अचानक लापता हो गया। परिजनों को उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

dead body found on railway track in Farrukhabad
पुलिस को घटना की जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला
इधर, जीआरपी को सोमवार रात सूचना मिली कि अलीगंज रोड स्थित रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक पर एक शव पड़ा है। इस पर जीआरपी के सिपाही मौके पर पहुंचे और शव को उठाकर कायमगंज रेलवे स्टेशन पहुंचा दिया। शव का एक हाथ कटा था और उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। 

शिनाख्त न होने पर सिपाहियों ने कपड़ों की तलाशी ली तो जेब से एक आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस मिला। आधार कार्ड से परिजनों को सूचना दी गई। इस पर परिजन रोते बिलखते स्टेशन पहुंच गए। वहां परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई। जीआरपी थाने के एसएसआई राजकुमार शर्मा ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पर, परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी। 
 

dead body found on railway track in Farrukhabad
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
19 माह पूर्व हुई थी शादी, चार माह का है बेटा  
बसपा नेता के पुत्र राहुल की गांव रजपालपुर निवासी फौजी सुरेंद्र सिंह की बेटी अंजू के साथ जून 2017 में शादी हुई थी। राहुल का चार माह का बेटा पियूष है। बताया गया कि राहुल की पत्नी सोमवार को दिन में ही अपने मायके चली गई थी।

इसके बाद ही राहुल घर से निकल आया था। राहुल का शव मिलने की जानकारी मिलने पर अंजू व उसके मायके वाले भी स्टेेशन पहुंच गए। राहुल अपने भाइयों में सबसे बड़ा था। दीप सिंह व अमित उसके छोटे भाई हैं। 
 
विज्ञापन

dead body found on railway track in Farrukhabad
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
जीआरपी चौकी के सामने मायके व ससुरालीजनों में विवाद  
ससुरालीजन अंजू को लेकर स्टेशन पहुंचे। वहां राहुल के परिवार वाले पहले से ही थे। तभी जीआरपी चौकी के सामने अंजू के मायके वालों ने कुछ बोल दिया। इस पर अंजू के ससुराल वाले भड़क गए।

दोनों ओर से गाली गलौज होने लगी। माहौल बिगड़ता देख पुलिस कर्मियों ने बीच में पड़कर दोनों पक्षों को शांत कर दिया। बसपा नेता के पुत्र की हत्या की सूचना पर स्टेशन पर भीड़ लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed