इश्क ने बनाया डकैत, अब दस्यु सुंदरी के गैंग संग कर रहा वारदात, जानिए क्या है पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के चित्रकूट जिले में नवोदित दस्यु सुंदरी साधना पटेल के इश्क में एक लड़का डकैत बन बैठा। घर से भागकर वह दस्यु सुंदरी से मिलने गया और उसी के गैंग के साथ चलकर वारदातें करता रहा।
चित्रकूट भरतकूप क्षेत्र की बगैहा गांव की साधना पटेल जिस पर पुलिस ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। जो दीपक शिवहरे गैंग में शामिल है। बताया जा रहा है कि नया गांव थाना अंतर्गत पालदेव गांव निवासी छोटू उर्फ ज्ञानेंद्र पटेल पुत्र मोतीलाल पटेल आयु 18 वर्ष की दस्यु सुंदरी साधना पटेल से मोबाइल से बात होती रहती थी। इसके पहले वह एक दूसरे से कहीं मिले भी थे। जिससे छोटू पटेल साधना से इश्क करने लगा। जो 6 अगस्त को 11 बजे अपने घर से बाइक पर बैठक कर एक युवक से कहा कि माता-पिता को बता देना कि रुपये लेने चित्रकूट जा रहा हूं। पर देर रात क छोटू लौटकर नहीं आया।
दस्यु सुंदरी दस हजार की इनामी डकैत बन चुकी है
परिवार के सदस्य रिश्तेदारों व अन्य स्थानों पर तलाशते रहे। आखिरकार परिवार के सदस्यों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट नया गांव में दर्ज करा दी। इधर छोटू नवोदित दस्यु सुंदरी साधना पटेल के पास पहुंच चुका था। अब दस्यु सुंदरी दस हजार की इनामी डकैत बन चुकी है। एमपी एसपी संतोष सिंह गौर ने बताया कि यह युवक गैंग में शामिल हो चुका है। इससे साधना से कई महिनें से बातचीत चल रही है। दोनों के प्रेम प्रसंग की काल डिटेल से प्रेम की पुष्टि हो रही है।