फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dacoit raju thakur killed

ग्रामीणों ने डाकू राजू को मौत के घाट उतारा, पुलिस का दावा कुछ और...

Tue, 09 May 2017 06:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 09 May 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
dacoit raju thakur killed
मारा गया डाकू राजू
मंगल के द‌िन एक कुख्यात डाकू के डर का हमेशा-हमेशा के ल‌िए अंत हो गया। दहशत का प्रयाय बने इस डाकू ने अपने ही गांव में कई सालों से आतंक मचा रखा था। बांदा के गांव भगवतपुर की इस घटना ने इत‌िहास रच द‌िया। दुर्दांत डाकू के अंत से गांव वालों में खुशी की लहर दौड़ गई है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है क‌ि दस्यु डाकू राजू ठाकुर गांव की एक शादी में उपद्रव मचानें पहुंचा था इसी दौरान उसे ग्रामीणों ने मार ग‌िराया। घटना की सूचना मिलते ही कर्वी जिले की पुलिस ने मौकें पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

डाकू के डर का अंत

dacoit raju thakur killed
दुल्हन के भाई को डाकुओं ने मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताब‌िक सोमवार देर रात बांदा ज‌िले के भगवतपुर गांव में आई एक बारात पर डाकू राजू ठाकुर ने हमला कर द‌िया। डाकूआें ने यंहा पहुंचते ही अंधाधुन्ध फायरिंग शुरू कर दी। फायिंरंग में एक गोली दुल्हन के भाई को लग गई। इस घटना से गुस्साए गांव वालो ने डाकू की टोली पर हमला कर दिया।

बता दें भगवतपुर डाकू राजू का अपना ही गांव था। सोमवार देर रात अपनी पूरी टोली के साथ डाकू राजू यहां पहुंचा था। दुल्हन के भाई को गोली लगने के बाद ग्रामीणों का खून खौल उठा। गांव वालों ने पूरी डाकू टोली को चारों ओर से घेर ल‌िया और वहीं पर डाकूओं के सरदार राजू ठाकुर को मौत के घाट उतार द‌िया।

दरअसल, हुआ यूं क‌ि डाकू राजू एक रोज पहले फ‌िरौती की रकम पूरी न म‌िलने के चलते गांव वालों पर अत्याचार कर रहा था। गांव में शादी का मौका था। वे पहले ही भांप गए थे क‌ि डाकू राजू ऐसे मौके पर फ‌िर से गांव पर हमल बोल सकता है। इससे बचने के ल‌िए ग्रामीणों ने पहले ही पूरी तैयारी कर रखी थी। इसके ल‌िए कुछ हथ‌ियार भी जुटाए गए थे। जब डाकू ने ताबड़तोड़ फायर‌िंग शुरू की तो इधर से ग्रामीणों ने भी उनके ऊपर फायर झौंकने शुरू कर द‌िए। इसी मुठभेड़ में दुर्दांत डाकू राजू मारा गाया।

 

पुलिस नहीं, ग्रामीणों के हाथों मारा गया दस्यु राजू सिंह

dacoit raju thakur killed
डाकू राजू
जब‌क‌ि पुल‌िस यह दावा कर रही है क‌ि च‌ित्रकूट के जंगलों में डाकू राजू से उनकी मुठभेड़ हुई। इसी दौरान वह मारा गया है। दरअसल, राजू ठाकुर को मामुली डाकू नहीं था। वह कुख्यात अपराध‌ियों की श्रेणी में शाम‌िल था। उसके ऊपर हत्या, अपहरण, फ‌िरौती जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं। इसी ल‌िए सरकार ने उसके स‌िर पर ईनाम भी रखा था। कहा जा रहा है क‌ि दुर्दांत डाकू को मारने का क्रेड‌िट और ईनामी राशी को भुनाने के चक्कर में पुल‌िस लगी है। डाकू राजू पर 5 हजार का इनाम था। 

ग्रामीण इस मामले में इसल‌िए खामोश हैं क्योंक‌ि वे नहीं चाहते क‌ि डाकू राजू की हत्या के मामले में उनपर कोई कानूनी कार्रवाई हो। फ‌िलहाल दुल्हन के भाई को घायल अवस्था में इलाहाबाद अस्पताल ले जाया गया है। इस मामले में और इनपुट जुटाने के ल‌िए र‌िपोर्टर भेजे गए हैं। जैसे ही इस मामले में कोई ताजा जानकारी म‌िलेगी उसे तुरंत अपडेट क‌िया जाएगा।   

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed