फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dacoit looted old lady in kanpur

नकाबपोश असलहाधारी बदमाशों ने डाला डाका, बुजुर्ग महिला को किया अधमरा

Sat, 19 Nov 2016 08:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 19 Nov 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
dacoit looted old lady in kanpur
चकरपुर मंडी के एक आढ़ती के मुनीम के घर घुसे बदमाश, मां को मरणासन्न किया - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पिकेट प्वाइंट से महज 100 मीटर दूर नकाबपोश असलहाधारी बदमाशों ने कानपुर, चकरपुर मंडी के एक आढ़ती के मुनीम के घर डाका डाला। बदमाशों ने मुनीम की वृद्ध मां को लाठी-डंडे से पीटकर अधमरा कर उनके कान के बाले, पायल और नाक की कील उतार ली। इसके बाद मुनीम के कमरे का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। मुनीम और उनकी पत्नी के भिड़े रहने पर बदमाश भाग निकले।  
विज्ञापन

दीनदयालपुरम के ई-तीन सेक्टर में मुनीम सुशील साहू का घर है। उनके घर से 100 मीटर दूर निहाल बाबा चौराहे पर पुलिस पिकेट रहती है। सुशील ने बताया कि शुक्रवार रात परिवार ने एक साथ खाना खाया। इसके बाद मां रामप्यारी (50) मेनगेट के पास बने कमरे में सोने चली गईं जबकि वह पत्नी शीलू के संग दूसरे कमरे में चले गए। तड़के 3:20 बजे नकाबपोश पांच बदमाशों ने घर पर धावा बोल दिया। मकान के बगल में स्थित शुक्ला ट्रेडिंग कंपनी एंड किराना स्टोर के टिन शेड के सहारे बदमाश उनके मकान की छत पर पहुंचे। इसके बाद दरवाजे के ऊपर लगी ग्रिल का शीशा और सरिया तोड़कर दरवाजे की कुंडी खोलकर तीन बदमाश घर के भीतर दाखिल हो गए। दो बाहर निगरानी कर रहे थे। सुशील के मुताबिक तमंचे, चाकू और डंडों से लैस बदमाश पहले रामप्यारी के कमरे में घुसे और उन्हें लाठी-डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। उनके शरीर से जेवर उतार लिए। इसके बाद बदमाशों ने उनके कमरे का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। खिड़की का शीशा तोड़कर दरवाजे की चिटकनी खोलने का प्रयास किया। 
विज्ञापन

बकौल सुशील उन्होंने और पत्नी ने शोर मचाया और दरवाजा-खिड़की नहीं खोलने दी। बदमाशों की सरिया और दूसरे औजारों को छीनने का प्रयास किया तो बदमाश उनके कमरे में दाखिल नहीं हो सके और उनकी बाइक लेकर भाग निकले। घटना के करीब ढाई घंटे बाद एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। डॉग स्क्वायड कोई सुराग नहीं ढूंढ सका। एसओ जयवीर सिंह ने बताया कि उर्सला में भर्ती रामप्यारी की हालत गंभीर है। सुशील की तहरीर पर लूट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। लूटी गई बाइक सुशील के घर से कुछ दूर स्थित सरदार पटेल स्कूल के पीछे मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थ्री नॉट थ्री का खोखा और चाकू मिला
पुलिस को सुशील के घर के पास थ्री नॉट थ्री का एक खोखा और चाकू मिला है। रिवाल्वर रखने वाले केस का टुकड़ा भी बरामद हुआ है। हालांकि एसओ का कहना है कि खोखा थ्री नॉट थ्री का नहीं बल्कि 315 बोर का है। फोरेंसिक टीम को सुशील के घर के दरवाजे से बदमाशों की अंगुलियों के निशान भी मिले हैं। टीम ने मौके से मिले ब्लड और अंगुलियों के निशान की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed