{"_id":"583ef2d84f1c1b2d1ede6a97","slug":"created-a-stir-by-finding-seven-bodies-of-national-birds","type":"story","status":"publish","title_hn":"और इस तरह से हुई राष्ट्रीय पक्षी मोर के शवों के साथ लापरवाही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
और इस तरह से हुई राष्ट्रीय पक्षी मोर के शवों के साथ लापरवाही
Wed, 30 Nov 2016 09:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 30 Nov 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
वन दरोगा से पूछताछ की जा रही
Link Copied
फर्रुखाबाद मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बनकटी के एक बाग में राष्ट्रीय पक्षी मोर के सात शव मिले। गांव वालों की सूचना के बाद न तो पुलिस मौके पर पहुंची और न ही वन विभाग के अधिकारियों ने सुध ली।बनकटी गांव के हरविलास के बाग में बुधवार सुबह सात मोर मरे पड़े हुए थे। मामले की सूचना पखना चौकी इंचार्ज बाबूराम दोहरे को दी गई। सूचना देने के बाद भी चौकी इंचार्ज मौके पर नहीं पहुंचे। मरे हुए मोरों का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया है। सुबह से शाम तक गांव में मोर के शव पड़े रहे। पुलिस की इस घोर लापरवाही के संबंध में जब चौकी इंचार्ज बाबूराम दोहरे से जानकारी की गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंने गांववालों से कहकर मोर के शव एकत्र करवा दिए थे। इसकी सूचना वन विभाग को दे दी थी। इसके बाद भी वन विभाग का कोई भी अधिकारी और कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। लोग कयास लगा रहे हैं कि बीज में मिलाई जाने वाली जहरीली दवा गेहूं में मिलाकर बुवाई की। उस गेहूं को मोर खा गए, जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल राष्ट्रीय पक्षी की मौत पर पुलिस की घोर लापरवाही सामने आ रही है। वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद ओमकार सिंह से जब बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला गंभीर है। वन दरोगा से पूछताछ की जा रही है। अभी तक उन्हें किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।