फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   contractor's murder

दोस्त ही बन बैठे दुश्मन, पहले रॉड से मारा फिर चढ़ा दिया ट्रैक्टर

Thu, 08 Sep 2016 02:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 08 Sep 2016 02:08 PM IST
विज्ञापन
contractor's murder
ठेकेदार के खून से लथपथ शव के पास रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
औरैया के दिबियापुर में दोस्तों द्वारा एक ठेकेदार की निर्मम हत्या कर उसका शव हाईवे पर डाल दिया गया। सुबह परिजनों ने उसका खून से लथपथ शव देखकर हंगामा करना शुरू कर दिया और कन्नौज-औरैया राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

केबिन मड़ैया दिबियापुर निवासी सुखवीर सिंह का सबसे छोटा बेटा प्रशांत उर्फ शेर सिंह (19) मिट्टी भराई की ठेकेदारी का काम करता है। सुखवीर से अनुसार बुधवार रात 2 बजे उसके कुछ दोस्त घर आए और उसे साथ ले गए। सुबह 5 बजे प्रशांत की लाश दिबियापुर में औरैया-कन्नौज विलरायां पनवाड़ी हाइवे पर खून से लथपथ हालत में मिली। युवक की हत्या की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। गांव वालों और मृतक के परिजनों ने औरैया-कन्नौज विलरायां पनवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। हाईवे पर करीब दो घंटे तक आवागमन ठप रहा मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों ने समझाबुझाकर शांत कराया और जाम खुलवाया। भाई मनोज की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर में भाई ने बादशाहपुर छौक निवासी रचित सिंह, अरविंद कुमार और अजमतपुर गांव निवासी अरुण कुमार, उमेश कुमार पर भाई की हत्या का आरोप लगाया है। ये चारों बुधवार की रात अपनी बाईक पर बिठाकर प्रशांत को कहीं ले गए थे। परिजनों का कहना है कि प्रशांत को पहले रॉड से मारा गया फिर हत्या को दुर्घटना की शक्ल की शक्ल देने के लिए उसपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।
विज्ञापन

दूल्हे का सेहरा पहनने से पहले चल बसा प्रशांत
मृतक प्रशांत की इसी साल शादी होनी थी। घर पर उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं। हत्या को दुर्घटना की शक्ल देने के लिये हत्यारों ने प्रशांत की लाश को हाइवे पर एक फोल्डिंग पलंग के ऊपर लिटा दिया। पुलिस ने छानबीन के बाद यह पाया कि उसकी हत्या सिर पर वार करने से हुई है। प्रशांत के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed