{"_id":"5d9dad508ebc3e93aa19319a","slug":"congress-youth-leader-shot-dead-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में कांग्रेस के युवा नेता की गोली मारकर हत्या, ठेकेदारी का था विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानपुर में कांग्रेस के युवा नेता की गोली मारकर हत्या, ठेकेदारी का था विवाद
Wed, 09 Oct 2019 03:39 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 09 Oct 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर से बड़ी खबर आई है। यहां कांग्रेसी युवा नेता को गोली मार दी। परिजनों ने युवक को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना चकेरी के ग्रेटर कैलाश नगर की है।
घटना में युवा नेता शोएब खान के सीने में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
घटना में युवा नेता शोएब खान के सीने में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कैलाश नगर निवासी रवि पुत्र जसवंत सिंह का उसी के निवास स्थान पर एक व्यक्ति से ठेकेदारी का विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ जाने पर ठेकेदार ने अपने कुछ साथियों को वहां बुला लिया।
जिसमें शोएब भी शामिल था। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसी दौरान रवि सिंह ने फायर किया और अफरा तफरी में शोएब को गोली लग गई। शोएब को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भारी फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने हत्यारोपी युवक रवि को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी राइफल भी मिली है। जानकारी के अनुसार हत्यारोपी युवक रवि के पिता जशवंत सिंह पुलिस में सिपाही हैं।
पुलिस को हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी राइफल भी मिली है। जानकारी के अनुसार हत्यारोपी युवक रवि के पिता जशवंत सिंह पुलिस में सिपाही हैं।