{"_id":"58b5a4f94f1c1b4459831384","slug":"congess-sp-relatives-are-not-safe","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस-सपा गठबंधन के दो प्रत्याशियों के रिश्तेदार अपराधियों के निशाने पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांग्रेस-सपा गठबंधन के दो प्रत्याशियों के रिश्तेदार अपराधियों के निशाने पर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 01 Mar 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
राजाराम पाल और सतीश निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में कांग्रेस-सपा गठबंधन के दो प्रत्याशियों के रिश्तेदार अपराधियों के निशाने पर हैं। इन नेताओं के रिश्तेदारों के साथ आए दिन हो रही लूट की घटनाओं से अब पुलिस भी परेशान है। नौबस्ता में 26 फरवरी को सपा विधायक सतीश निगम की बहन से चेन लूटने वालों का सुराग लगा रही पुलिस को काली पल्सर सवार लुटेरों ने एक और चुनौती दे दी। सोमवार देर रात पल्सर सवार लुटेरों ने पूर्व सांसद और गठबंधन प्रत्याशी राजाराम पाल के रिश्तेदार अनुभव कुमार को पीटकर रुपयों से भरा बैग व मोबाइल लूट लिया। वह महोबा से तगादा वसूलकर घर लौट रहे थे। घर पहुंचकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
खाडे़पुर योगेंद्र विहार निवासी अनुभव कुमार पाल का पर्स बनाने का कारोबार है। वह पूर्व सांसद राजाराम पाल के छोटे भाई कांग्रेस नेता सियाराम पाल के दामाद के बड़े भाई हैं। अनुभव ने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह तगादा वसूलने के लिए महोबा गए थे। रात करीब 2:30 बजे रोडवेज बस से हमीरपुर रोड पर बंबा के पास उतरे। इसके बाद नौबस्ता-कर्रही रोड पर पैदल ही घर के लिए चल दिए। कुछ ही दूर पहुंचे थे कि पीछे से आए काली पल्सर सवार दो लुटेरों ने उन पर हमला कर दिया। वह जब तक कुछ समझ पाते लुटेरे उन्हें पीटकर रुपयों से भरा बैग छीनकर कर्रही की ओर भाग निकले। बैग में तगादे के 46,800 रुपये और मोबाइल था। इंस्पेक्टर संजय त्यागी का कहना है कि घटना प्रथमदृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। तहरीर पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।