फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   conducter killed in kanpur dehat

मुसाफिर बन कर बैठे बदमाशों ने कंडक्टर को मार डाला, ड्राइवर को फेंका, ट्रक लूटा

Sat, 21 Jan 2017 11:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 21 Jan 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
conducter killed in kanpur dehat
हाईवे पर लूटा ट्रक, कंडक्टर को मार डाला - फोटो : अमर उजाला
मुसाफिर बन कर बैठे बदमाशों ने कंडक्टर की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद ड्राइवर के हाथ-पैर बांध कर मुंह में कागज ठूंस बाहर फेंक दिया और ट्रक लूट लिया। हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि वारदात की जगह चार पुलिस के पिकेट प्वाइंट बने हैं लेकिन हत्यारे बदमाशों पकड़ने में पुलिस फेल साबित रही। मामला यूपी के कानपुर देहात जिले का है। 
विज्ञापन

हसनगंज (उन्नाव) के हिलालमऊ निवासी ट्रक ड्राइवर सुनील कुमार ने बताया कि वह गत 18 जनवरी को मंसोर (मध्य प्रदेश) से 409 बोरे प्याज लादकर बांग्लादेश जा रहा था। उन्नाव का ही क्लीनर शाहरुख (25) उसके साथ ट्रक पर चल रहा था। झांसी हाईवे पर शिवपुरी के पास पांच लोग अपने को चेचिस चालक बताते हुए कानपुर तक चलने के लिए ट्रक में सवार हुए। झांसी से आगे बढ़ने पर एक ढाबे पर ट्रक रोककर सभी ने खाना खाया। इसके बाद एक घंटे आराम करने की बात कहकर वह और क्लीनर सो गए। 
विज्ञापन

चिरगांव के पास आंख खुलने पर उसके व क्लीनर के हाथ-पैर बंधे थे और मुंह में अखबार ठूंसे थे। थोड़ी देर में दोनों लोग बेहोश हो गए। बाद में आगरा-कानपुर हाईवे पर रसधान पुलिस चौकी से कुछ कदम दूरी पर क्लीनर की हत्या कर दी। वहीं प्रीतमपुर गांव के पास ड्राइवर सुनील को हाथ-पैर बांधकर फेंक गए। थाना इंचार्ज विकास राय ने बताया कि ड्राइवर ने ट्रक के केबिन में 11 हजार रुपये रखे होने की जानकारी दी है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर क्लीनर शाहरुख को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर वारदात से खुली गश्ती पुलिस की पोल 
क्लीनर की हत्या कर उसका शव और ड्राइवर को बांधकर थाना क्षेत्र में अलग-अलग हाईवे के किनारे फेंककर प्याज लदे ट्रक की लूट से गश्ती पुलिस की पोल खुली है। मालूम रहे कि सिकंदरा और अमराहट थाने के बीच 10 किलोमीटर के दायरे में क्लीनर का शव और हाथ-पैर बंधे ड्राइवर मिले हैं। इस बीच रसधान चौकी की पुलिस चेकिंग और बिरहाना चौराहे और सूर्या तिराहे पर सिकंदरा पुलिस के चेकिंग प्वाइंट हैं। वहीं अमराहट थाने की गश्ती पुलिस हाईवे पर औरैया सीमा से खोजाफूल गांव तक चार चेकिंग प्वाइंटों पर मुस्तैद रहती है। इसके बाद भी बदमाश हत्यायुक्त लूट जैसी संगीन वारदात को अंजाम देकर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed