फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Changu Mangu's history sheeter nephew murder

चंगू-मंगू के हिस्ट्रीशीटर भतीजे की हत्या

Mon, 06 Apr 2015 03:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 06 Apr 2015 03:19 AM IST
विज्ञापन
Changu Mangu's history sheeter nephew murder
बेकनगंज में रविवार रात घर के बाहर टहलते समय हिस्ट्रीशीटर शानू बादशाह की गोली मार कर हत्या कर दी गई। आरोपी छह युवक तीन बाइकों पर आए थे। इन्हें शानू के साले विक्की ने कुछ दूर तक दौड़ाया लेकिन दहशत के चलते गिरकर बेहोश हो गया। चचेरे भाई और आसपास के लोग उर्सला लेकर पहुंचे वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सीओ पवित्र मोहन त्रिपाठी और एसआई शिवकेश से भीड़ की धक्कामुक्की हुई। कई सर्किल की फोर्स और पीएसी बुलाकर मामला संभालना पड़ा। मुहल्ले के एक पक्ष ने बेकनगंज थाना घेरकर हंगामा किया। परिवार ने एजाजुद्दीन सिद्दीकी उर्फ सबलू और शमसाद उर्फ कार्लोस पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इलाके में वर्चस्व, मुखबिरी के शक को हत्या की वजह माना जा रहा है। मारा गया शानू एक समय अपराध जगत का जाना पहचाना नाम रहे चंगू-मंगू का भतीजा था। आरिफ जमाल उर्फ शानू बादशाह(28) अपनी मां के साथ चीना पार्क के पास फैजल हुसैन का हाता में रहता था। यह इसका ननिहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता अनीस कहीं और रहते हैं। शानू की शादी उसकी ममेरी बहन निशा से हुई थी। इन दिनों यह आठ माह की गर्भवती है। साले इरशाद खां उर्फ विक्की ने बताया कि रात लगभग नौ बजे चचेरे बहनोई चांद के साथ वह घर के दूसरे छोर पर खड़ा था। बहनोई शानू बादशाह घर के बाहर टहल कर किसी से मोबाइल पर बात कर रहे थे।

इसी बीच बाइक सवार छह युवक आए और ताबड़तोड़ गोली मार दी। तड़पते शानू को उर्सला ले जाते समय रास्ते में कहीं मौत हो गई। बेकनगंज पुलिस ने बताया कि शानू बेकनगंज का हिस्ट्रीशीटर है, इस पर नौ संगीन मामले दर्ज हैं। कोई दो दिन तो कोई दो महीने पहले जेल से छूटने की बात कह रहा है। 

हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। इधर, जैसे ही घर पर मौत की खबर पहुंची कोहराम मच गया। शानू घर का इकलौता बेटा था, इससे मां बेहोश होकर गिर पड़ी। पड़ोस की महिलाओं ने उसे जैसे-तैसे संभाला। सीओ पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि विक्की और परिवार के लोगों ने सबलू और कार्लोस को नामजद किया है। 


कार्लोस का घर सैयद बाड़ा चमनगंज में और चांद का घर चूड़ी वाली गली में है। इलाके में तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स और पीएसी तैनात की गई है। एसपी पूर्वी एस.राजेश ने बताया कि दो टीमें बनाकर एक आरोपियों की गिरफ्तारी और दूसरी रंजिश की छानबीन में लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed