{"_id":"5feb681d136f6613de0f1cdb","slug":"case-of-misdeed-with-russian-woman-colonel-s-family-said-falsely-implicated-for-blackmailing","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रूस की महिला से दुष्कर्म का मामला, कर्नल के परिजन बोले- ब्लैकमेलिंग के लिए झूठा फंसाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानपुर: रूस की महिला से दुष्कर्म का मामला, कर्नल के परिजन बोले- ब्लैकमेलिंग के लिए झूठा फंसाया
Tue, 29 Dec 2020 11:03 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
आरोपी कर्नल नीरज गहलोत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूसी महिला से दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजे गए कर्नल नीरज गहलोत के परिजनों ने मंगलवार को आईजी और कार्यवाहक एसएसपी को प्रार्थना पत्र सौंपा। कर्नल को निर्दोष बताकर पीड़ित पक्ष पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा उनके खिलाफ अहम साक्ष्य होने का दावा किया।
साथ ही दस बिंदुओं पर जांच कराने की सिफारिश की। इस बाबत अफसरों ने जांच अधिकारी को निर्देशित कर दिया है। कैंट थाने में लखनऊ निवासी कारोबारी की रूसी पत्नी ने 12 दिसंबर की रात कर्नल पर केस दर्ज कराया था। मंगलवार को आईजी मोहित अग्रवाल और कार्यवाहक एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के पास आरोपी की दोनों बहनें व पत्नी पहुंची।
उन्होंने कहा कि कुछ ऐसी कॉल रिकॉर्डिंग हैं, जिससे ये साबित हो जाएगा कि पूरा मामला ब्लैकमेलिंग का है। रिकॉर्डिंग महिला व उसके पति के मोबाइल में हैं। इसके अलावा अन्य पहलुओं का जिक्र कर दावा किया नीरज को झूठा फंसाया गया है। बहनों का कहना था कि सेना में नीरज का करियर बेदाग है।
विज्ञापन
वह कारगिल युद्ध में भी शामिल रहा था। पुलिस अफसरों का कहना था कि जिन साक्ष्यों की बात कही गई है, उनकी जांच कराई जाएगी। मामले की विवेचना कर रहे कैंट इंस्पेक्टर आदेश चंद्र को परिजनों की ओर से रखे गए तथ्यों को जांच में शामिल करने को कहा गया है।