फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of misdeed of Russian woman in Kanpur

कानपुर: रशियन महिला से दुष्कर्म का मामला, पीड़िता के शरीर के जख्म बता रहे कर्नल की बर्बरता की दास्तां

Tue, 15 Dec 2020 12:00 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 15 Dec 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Case of misdeed of Russian woman in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में दुष्कर्म का शिकार हुई रूसी महिला के शरीर पर मिले चोटों के निशान कर्नल नीरज गहलोत की बर्बरता की दास्तां बयान करने को काफी हैं। शरीर में एक दर्जन से अधिक चोटों के निशान हैं। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा चोटें शरीर के निचले हिस्से पर हैं।
विज्ञापन


अर्द्ध बेहोशी की हालत में महिला ने आरोपी से बचने का भी प्रयास किया, इसी वजह से कई जगह उसे खरोंच भी आईं। पीड़िता के पति ने तहरीर में लिखा है कि वह पूरी तरह बेहोश हो गया था। मगर उसकी पत्नी अर्द्ध बेहोशी की हालत में थी।
विज्ञापन


पत्नी ने बताया कि जब कर्नल ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया तो उसने विरोध किया। तब नशे मेें धुत कर्नल ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। सीओ कैंट निखिल पाठक ने बताया कि प्रारंभिक मेडिकल हो गया है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए मेडिकल अभी बाकी है। सीओडी के उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचपन की दोस्ती में धोखा, जिंदगी भर का जख्म
कैंट इंस्पेक्टर आदेश कुमार ने बताया कि व्यापारी और कर्नल दोनों बचपन के दोस्त हैं। साथ में ही पढ़ाई की। तभी से एक दूसरे के परिवार का घर आना जाना था। व्यापारी के मुताबिक कर्नल ने बचपन की दोस्ती में जिंदगी भर का जख्म दे दिया है।


छुट्टी लेकर फरार हुआ कर्नल
घटना शुक्रवार रात की है। पीड़िता व उसके पति रात में ही चले गए थे। कर्नल नीरज को आशंका थी कि उस पर कार्रवाई हो सकती है। लिहाजा उसने शनिवार को छुट्टी मंजूर कराई और इसके बाद फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed