फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   brutaly murder of farmer

सिर कुचलकर किसान की बेरहमी से हत्या, भाई को किया मरणासन्न

Thu, 03 Nov 2016 05:39 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 03 Nov 2016 05:39 PM IST
विज्ञापन
brutaly murder of farmer
लाश का चेहरा कुचला गया, भाई को भी बेरहमी से मारा - फोटो : अमर उजाला
बांदा में सिर कुचलकर एक किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीं भाई को बदमाश मरणासन्न अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। 
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के परसौड़ा गांव में बुधवार की रात दादूराम यादव के पुत्र छत्रपाल यादव उर्फ छुट्टन (35) और अजयपाल यादव (43) एक साथ गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर अपने खेत में पानी लगाने गए थे। सुबह दोनों घर नहीं लौटे तो 14 वर्षीय भतीजा अंकित उन्हें देखने गया। खेत के पास छत्रपाल और अजयपाल को खून में लथपथ पड़ा देखकर अंकित के मुंह से चीख निकल गई। उसके शोर पर गांव और घर के लोग खेत पहुंचे। छत्रपाल के सिर में गहरा घाव और चेहरा कुचला हुआ था। अजयपाल के सिर पर गहरे घाव थे। उसकी सांसें चल रही थीं। ग्राम प्रधान रामकरन यादव ने तत्काल तिंदवारी थाने में सूचना दी। उधर, परिजन अजय पाल को जिला अस्पताल लेकर भागे। यहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी समेत तिंदवारी, चिल्ला, पैलानी, देहात कोतवाली, कुरसेजा चौकी आदि थानों का भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया और आनन-फानन पुलिस ने शव अपने कब्जे में लिया और तिंदवारी थाने ले आई। यहां से पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा। 

दोनों भाई अपने साथ एक रजाई और बरछी लिए थे। बदमाशों ने यही रजाई उन्हें ओढ़ाकर उनकी ही बरछी छीनकर मारा। छत्रपाल का चेहरा और सीना गोद दिया गया। अजयपाल के सिर में बरछी मारी। छत्रपाल अपने छह भाइयों में सबसे छोटा था और दूध का धंधा करके अपना परिवार पाल रहा था। उसके पत्नी समेत तीन पुत्रियां हैं। एक पुत्री मात्र चार माह की है। अजयपाल घर में रहकर खेत-किसानी में हाथ बंटाता है। पिता दादूराम यादव के नाम लगभग 25 बीघा जमीन है। कुल छह भाइयों में छत्रपाल, अजयपाल सहित तीन भाई गांव परसौड़ा में रहते हैं और तीन अन्य भाई बांदा में। क्षेत्रीय विधायक दलजीत सिंह, भाजपा नेता रामकरन सिंह उर्फ बच्चन, बसपा प्रत्याशी जगदीश प्रजापति, बसपा नेता जयराम सिंह (बछेउरा) और पूर्व प्रधान बेंदा विवेक सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed