{"_id":"5df1f9998ebc3e88137e8977","slug":"brutal-murder-of-electrician-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ईंट से सिर कुचलकर इलेक्ट्रीशियन की हत्या, मार्केट में मिला खून से लथपथ शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ईंट से सिर कुचलकर इलेक्ट्रीशियन की हत्या, मार्केट में मिला खून से लथपथ शव
Thu, 12 Dec 2019 02:11 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 12 Dec 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के नौबस्ता के शंकराचार्य नगर निवासी एक इलेट्रीशियन की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। गुरुवार को उसका खून से लथपथ शव शुक्ला मार्केट स्थित दर्जी की दुकान के सामने मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस से शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की।
स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि घटनास्थल के पास रात में शराबियों का जमावड़ा लगता है। इलेट्रीशियन अक्सर यहां शराब पीने आता था। शराब पीने के विवाद में हत्या की आशंका पर पुलिस आधा दर्जन से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

मूल रूप से से जालौन निवासी राजकुमार उर्फ राजू (40) बहन मुन्नी के साथ शंकराचार्य नगर में किराए के मकान में रहकर इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। पुलिस के मुताबिक दोनों की शादी नहीं हुई थी। राजू का बड़ा भाई पप्पू का परिवार यशोदानगर में अगल मकान में रहता है।
राजू शराब पीने का आदी था और अक्सर रात में शुक्ला मार्केट मेें लगने वाले शराबियों केजमावड़े में शामिल होता था। बुधवार रात बहन से कुछ देर में वापस लौटने की बात कहकर घर से निकला था।
राजू शराब पीने का आदी था और अक्सर रात में शुक्ला मार्केट मेें लगने वाले शराबियों केजमावड़े में शामिल होता था। बुधवार रात बहन से कुछ देर में वापस लौटने की बात कहकर घर से निकला था।
गुरुवार सुबह करीब 8 बजे उधर से गुजर रहे पुजारी ने खून से लथपथ शव देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेब से मिले आधार कार्ड से राजू की पहचान करके उसकी बहन मुन्नी को घटना की जानकारी दी।
इंस्पेक्टर नौबस्ता आशीष शुक्ला का कहना है कि राजू का सिर ईंट से कुचला गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाला जा रहा है। संदेह केघेरे में आए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
इंस्पेक्टर नौबस्ता आशीष शुक्ला का कहना है कि राजू का सिर ईंट से कुचला गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाला जा रहा है। संदेह केघेरे में आए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।